दिसंबर में 15 फीसदी बढ़ा GST, सरकारी खजाने में आए 1.49 लाख करोड़ रुपये, लगातार 10वें महीने बना रिकॉर्ड

GST Collection: दिसंबर 2022 में सालाना आधार पर राजस्व संग्रह 15 फीसदी अधिक है. पिछले साल इसी अवधि में जीएसटी कलेक्शन 1.30 लाख करोड़ रुपये रहा था. दिसंबर 2022 में वस्तुओं के आयात से राजस्व आठ फीसदी बढ़ा.

GST Collection: वस्तु एवं सेवा कर (GST) बीते महीने दिसंबर 2022 में सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़ गया है. इस बढ़ोतरी के बाद जीएसटी कलेक्शन 1.49 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया. वित्त मंत्रालय की और से आज यानी रविवार को इसकी जानकारी दी गई. बता दें, यह लगातार 10वां महीना है जब राजस्व 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है. नवंबर में जीएसटी संग्रह करीब 1.46 लाख करोड़ रुपये था. लगातार हो रहे इजाफे से बेहतर कर अनुपालन के अलावा विनिर्माण में सुधार के साथ-साथ खपत में तेजी का भी संकेत मिलता है.

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा दिसंबर 2022 के दौरान जमा ग्रॉस जीएसटी रेवेन्यू 1,49,507 करोड़ रुपये है. इसमें सीजीएसटी (CGST) 26,711 करोड़ रुपये, एसजीएसटी (SGST) 33,357 करोड़ रुपये, आईजीएसटी (IGST) 78,434 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर जमा किए गए 40,263 करोड़ रुपये के साथ) और उपकर 11,005 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर जमा किए गए 850 करोड़ रुपये के साथ) हैं.

रेवेन्यू कलेक्शन सालाना आधार पर 15 फीसदी अधिक: बीते साल यानी दिसंबर 2022 में सालाना आधार पर राजस्व संग्रह 15 फीसदी अधिक है. पिछले साल इसी अवधि में जीएसटी कलेक्शन 1.30 लाख करोड़ रुपये रहा था. दिसंबर 2022 में वस्तुओं के आयात (Import) से राजस्व (Revenue) आठ फीसदी बढ़ा. वहीं,  घरेलू लेनदेन से राजस्व सालाना आधार पर 18 फीसदी बढ़ा.


Also Read: ISRO: इस साल स्पेस में मानव भेज सकता है इसरो, अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए उपलब्धियों भरा रहा साल 2022

घरेलू लेनदेन से जीएसटी राजस्व में 18 फीसदी की वृद्धि: गौरतलब है कि दिसंबर लगातार 10वां महीना रहा जब जीएसटी रेवेन्यू 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है. नवंबर 2022 में 7.9 करोड़ ई-वे बिल जारी किए गए जो अक्टूबर 2022 के 7.6 करोड़ ई-वे बिल से काफी अधिक था. इसी कड़ी में डेलॉइट इंडिया के पार्टनर एमएस मणि ने कहा, घरेलू लेनदेन से जीएसटी राजस्व में 18 फीसदी की वृद्धि ई-वे बिल जारी करने में बढ़ोतरी और प्रमुख विनिर्माता एवं खपत वाले राज्यों के जीएसटी संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि को जता रहा है.
भाषा इनपुट से साभार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >