ग्रेटर नोएडा में घर लेना हुआ महंगा: सर्किल रेट बढ़ने से कितना खाली होगा आपका जेब ? जानें सबकुछ

Greater Noida Property : ग्रेटर नोएडा में घर खरीदना अब और महंगा होने वाला है. अथॉरिटी ने सर्किल रेट में 3.58% की बढ़ोतरी की है, जिसका सीधा असर आपकी जेब और प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर पड़ेगा. जानिए क्या है पूरी खबर .

Greater Noida Property : अगर आप दिल्ली-NCR के पास बसे ग्रेटर नोएडा में अपने सपनों का घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने प्रॉपर्टी के स सर्किल रेट में 3.58% की बढ़ोतरी को हरी झंडी दे दी है. करीब 9 साल के लंबे इंतजार के बाद हुए इस बदलाव का असर न केवल नए खरीदारों पर, बल्कि रियल एस्टेट बाजार पर भी पड़ेगा.

आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ ?

सर्किल रेट वह न्यूनतम सरकारी कीमत होती है, जिस पर किसी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री (Registration) की जाती है.

  • रजिस्ट्री महंगी होगी: सर्किल रेट बढ़ने का सीधा मतलब है कि अब आपको स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे.
  • मिडिल क्लास पर असर: जानकारों का कहना है कि स्टील और सीमेंट जैसी निर्माण सामग्री पहले ही महंगी है. अब सर्किल रेट बढ़ने से डेवलपर्स इस अतिरिक्त बोझ को ग्राहकों पर डालेंगे, जिससे ‘अफोर्डेबल हाउसिंग’ यानी सस्ते घर अब और महंगे हो सकते हैं.

क्यों लिया गया यह फैसला ?

विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार भाव (Market Price) और सर्किल रेट के बीच बहुत बड़ा अंतर था.

  • टैक्स चोरी पर लगाम: पहले लोग कम सर्किल रेट का फायदा उठाकर प्रॉपर्टी की कम कीमत दिखाते थे ताकि टैक्स बचाया जा सके.
  • पारदर्शिता: अब रेट बढ़ने से बाजार भाव और सरकारी रेट के बीच का अंतर कम होगा, जिससे प्रॉपर्टी डील्स में पारदर्शिता आएगी और धोखाधड़ी की गुंजाइश कम होगी.

30 मिनट में पहुंचेंगे एक्सप्रेसवे

सिर्फ रेट ही नहीं बढ़े हैं, अथॉरिटी ने विकास का एक बड़ा रोडमैप भी तैयार किया है. बोर्ड बैठक में ₹6,048 करोड़ का बजट पास हुआ है, जिसमें सबसे खास है 37 किलोमीटर लंबी नई सड़क.

  • गंगा एक्सप्रेसवे से सीधा जुड़ाव: यह 105 मीटर चौड़ी और 8-लेन वाली सड़क ग्रेटर नोएडा (सेक्टर अल्फा-2) को सीधे हापुड़ बाईपास और गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ेगी.
  • समय की बचत: इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद ग्रेटर नोएडा से एक्सप्रेसवे तक का सफर मात्र 30 से 45 मिनट में तय हो सकेगा.
  • इन रास्तों से कनेक्टिविटी: यह नया कॉरिडोर NH-91, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और ‘न्यू नोएडा’ को भी आपस में जोड़ेगा. हालांकि, इस प्रोजेक्ट को जमीन पर उतरने में अभी 2 से 3 साल का समय लगेगा.

Also Read : SBI में 25-26 मई को महा-हड़ताल: कर्मचारियों ने मोर्चा खोला; NPS, भर्ती और वेतन समेत 16 बड़ी मांगें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >