सऊदी अरब के कारण बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम, सरकार ने बताया हिसाब

LPG Price Hike: पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि 1 अप्रैल 2026 से कमर्शियल गैस की कीमतों में वृद्धि का मुख्य कारण सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस में 44% का उछाल और हॉर्मुज में सप्लाई का रुकना है.

LPG Price Hike: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 1 अप्रैल 2026 से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी पर आधिकारिक ‘कैलकुलेशन’ जारी कर दिया है. सरकार ने साफ किया है कि यह इजाफा घरेलू कारणों से नहीं, बल्कि सऊदी अरब से आने वाली गैस की कीमतों में आए भारी उछाल और अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग में उपजे संकट की वजह से हुआ है.

सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस में 44% का तगड़ा उछाल

सरकार ने आंकड़ों के जरिए बताया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी (LPG) के दाम किस कदर बढ़े हैं. पिछले महीने सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस (Saudi CP) $542 प्रति मीट्रिक टन (MT) था. इस महीने (मार्च) यह बढ़कर सीधे $780/MT पर पहुंच गया है. केवल एक महीने के भीतर कच्चे माल की कीमत में 44% की वृद्धि हुई है, जिसका सीधा असर भारत में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों पर पड़ा है.

हॉर्मुज जलडमरूमध्य का ‘ट्रैफिक जाम’

कीमतों में इस आग का एक बड़ा कारण भौगोलिक तनाव भी है. मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में दुनिया की कुल एलपीजी सप्लाई का 20% से 30% हिस्सा हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में फंसा हुआ है. पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की वजह से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे वैश्विक बाजार में गैस की भारी कमी (Shortage) हो गई है और दाम आसमान छूने लगे हैं.

सरकार उठा रही है ₹380 प्रति सिलेंडर का घाटा

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि भले ही कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) के दाम बाजार के अनुसार बढ़े हैं, लेकिन आम जनता की रसोई को इससे पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है.

  • घरेलू सिलेंडर: 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत ₹913 पर ही जमी हुई है.
  • भारी सब्सिडी: सरकार और तेल कंपनियां हर घरेलू सिलेंडर पर ₹380 का घाटा खुद सह रही हैं.
  • कुल नुकसान: इस साल मई के अंत तक तेल कंपनियों का कुल घाटा लगभग ₹40,484 करोड़ पहुंचने का अनुमान है, जिसे सरकार और कंपनियां मिलकर वहन करेंगी.

सरकार ने यह तर्क भी दिया है कि कमर्शियल सिलेंडर, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से होटलों और उद्योगों में होता है, उसकी देश की कुल एलपीजी खपत में हिस्सेदारी 10% से भी कम है. चूंकि यह सेक्टर ‘डीरेगुलेटेड’ (बाजार आधारित) है, इसलिए इसकी कीमतें हर महीने अंतरराष्ट्रीय दरों के हिसाब से बदलती हैं. वहीं, 90% से ज्यादा खपत वाले घरेलू और उज्ज्वला ग्राहकों को सरकार ने महंगाई की आंच से बचा लिया है.

Also Read: आज से महंगा हुआ छोटू गैस सिलेंडर, ₹51 की बढ़ोतरी, पटना-रांची समेत कई शहर प्रभावित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >