अच्छी खबर! आपको अब ट्रेन में सफर के दौरान अपनी रुचि का मिलेगा खाना

Indian Railway News/IRCTC Updates : रेलवे बोर्ड द्वारा भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) को भेजे गये एक परिपत्र के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य ट्रेनों में खानपान सेवाओं में सुधार करना और यात्रियों को अधिक विकल्प देना है.

Indian Railway News/IRCTC Updates : यदि आप ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां…रेलवे बोर्ड की ओर से एक ऐसा फैसला लिया गया है जो आपको राहत दे सकती है. बोर्ड ने अपनी खानपान और पर्यटन शाखा ‘आईआरसीटीसी’ को स्थानीय और क्षेत्रीय व्यंजनों के साथ-साथ मधुमेह रोगियों, शिशुओं और पौष्टिक आहार के इच्छुक लोगों के लिए उपयुक्त भोजन परोसने को कहा है. ‘आईआरसीटीसी’ को अपने ‘मेन्यू’ इस तरह के व्यंजन शामिल करने की छूट दी गयी है.

क्यों लिया गया फैसला

रेलवे बोर्ड द्वारा भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड यानी आईआरसीटीसी को भेजे गये एक परिपत्र के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य ट्रेनों में खानपान सेवाओं में सुधार करना और यात्रियों को अधिक विकल्प देना है. इसके मुताबिक, ट्रेन में खानपान सेवाओं में सुधार के मद्देनजर आईआरसीटीसी के मेन्यू को अधिक लचीला बनाने का फैसला रेलवे की ओर से लिया गया है. ऐसा इसलिए किया गया है ताकि क्षेत्रीय व्यंजनों, मौसमी व्यंजनों, त्योहार के दौरान की जरूरी वस्तुओं, मधुमेह रोगियों और शिशुओं के लिए भोजन को शामिल किया जा सके.

Also Read: Indian Railways/ IRCTC News: अपना कंफर्म रेलवे टिकट कर सकते हैं ट्रांसफर, जानिए क्या है तरीका
‘प्रीपेड’ ट्रेन में क्या

रेलवे बोर्ड द्वारा आईआरसीटीसी को भेजे गये एक परिपत्र में यह भी कहा गया कि ‘प्रीपेड’ ट्रेन के यात्रियों के लिए भोजन के तय शुल्क के मुताबिक बदलाव किया जा सकता है. ‘प्रीपेड’ ट्रेन के यात्री किराये में भोजन शुल्क शामिल होता है. यहां आपको बता दें कि राजधानी-शताब्दी ,दुरंतो जैसी ट्रेन के किराये में खान पान का पैसा जोड़ा हुआ रहता है.

नवरात्रि में यात्रियों को मिली थी ये सुविधा

यदि आपको याद हो तो नवरात्रि के दौरान ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक खुशखबरी आयी थी. दरअसल, IRCTC ने यात्रा के दौरान लोगों को नवरात्र स्‍पेशल खाना देने का फैसला किया था. रेल में यात्रा के दौरान यात्री अपना मनपसंद खाना आर्डर कर सीट पर शुद्ध-शाकाहारी भोजना मंगवा पा रहे थे. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्‍म कॉरपोरेशन की इस घोषणा के बाद रेल यात्रियों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >