Gold में निवेश देगा शानदार मुनाफा! एक्सपर्ट्स सुमित बगड़िया ने दिए तीन टारगेट, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

एक्सपर्ट सुमित बगाड़िया ने सोने में निवेश करने की सलाह दी है. उनका कहना है कि सोना वाले समय में तगड़ा रिटर्न दे सकता है. सुमित बगड़िया ने सोने में निवेश को लेकर शार्ट, मीडियम और लांग टर्म रेंज भी दी है. इस हिसाब से निवेशक सोने में निवेश कर सकते हैं.

Gold Investment: निवेश के जरिये अपने पैसे को कई गुना बड़ी आसानी से बढ़ाया जा सकता है. लेकिन सबसे बड़ी समस्या होती है अच्छा पोर्टफोलियो बनाना. निवेश के जानकार मानते हैं कि लोगों को सारा निवेश एक ही जगह पर नहीं करना चाहिए. उन्हें अलग-अलग जगहों पर निवेश करना चाहिए. इसी कड़ी में जाने माने एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस चॉइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमित बगाड़िया ने सोने में निवेश करने की सलाह दी है. उनका कहना है कि सोना वाले समय में तगड़ा रिटर्न दे सकता है.

गोल्ड में करें निवेश: गोल्ड में निवेश करना अभी के समय में बहुत अच्छा रहेगा. सुमित बगड़िया ने कहा कि पीली धातु के भाव में गिरावट है, लेकिन आने वाले समय में इसमें तेजी दिखाई देगी. सोना आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छुएगा. सुमित बगड़िया ने कहा जो निवेश के इच्छुक हैं वो गोल्ड निवेश करें. और जो पहले से ही खरीद कर रखे हैं, वो अभी होल्ड करें. आने वाले समय में इसमें अच्छा रिटर्न मिलेगा. उन्होंने कहा है कि गोल्ड 60 हजार तक के लेवल पर पहुंच सकता है.

सोना देगा तगड़ा मुनाफा: सुमित बगाड़िया ने कहा है कि सोन अभी 49500 से लेकर 51000 के रेंज में कारोबार कर रहा है. लेकिन जिस तरह देश और वैश्विक हालात बन रहे हैं उससे साफ जाहिर है कि आने वाले समय में इसके भाव में इजाफा होगा. इसके अलावा देश में शादी और त्योहार का सीजन आ रहा है. यह खास मौका भी गोल्ड पर निवेश करने के लिए बेहतर है. सुमित बगड़िया ने सोने में निवेश को लेकर शार्ट, मीडियम और लांग टर्म रेंज भी दी है.

Target for Gold

  • Short term target 52000

  • Medium term target 54000-55000

  • Long term target 58000-60000

गोल्ड के लिए टारगेट: ब्रोकरेज हाउस चॉइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमित बगाड़िया ने गोल्ड के लिए 52000 रुपये का शार्ट टर्म टारगेट (Short term target 52000) दिया है. वहीं, उन्होंने मीडियम टर्म के लिए 54000 से लेकर 55000 तक का टारगेट ( Medium term target 54000-55000) दिया है. और जो लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं उनके लिए सुमित बगड़िया ने 58000 रुपये से लेकर 60000 रुपये तक का टारगेट (Long term target 58000-60000) दिया है.

Also Read: Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में पांच साल में मिलेगा करीब 14 लाख रुपये, टैक्स में भी छूट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >