Gold–Silver Rate Today: सोने-चांदी के दाम में फिर उछाल, जानें 24 से 14 कैरेट तक के लेटेस्ट रेट

Gold–Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिल रहे मजबूत संकेतों के चलते सोना रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया है, जबकि चांदी ने नए उच्चतम स्तर बनाए हैं. डॉलर की कमजोरी और निवेश मांग कीमतों को सहारा दे रही है.

Gold–Silver Rate Today: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चल रही हलचल का सीधा असर कीमती धातुओं की कीमतों पर दिख रहा है. सोना और चांदी दोनों ही लगातार तेजी के रुख में हैं और आए दिन नए ऊंचे स्तर छू रहे हैं. ताजा आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को सोना और चांदी ने घरेलू और वैश्विक बाजार में मजबूती दिखाई. आइए जानें आज देश के प्रमुख शहरों में 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं, साथ ही चांदी की मौजूदा कीमत पर भी नजर डालें.

घरेलू बाजार में सोना-चांदी का ताजा हाल

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सुबह के कारोबार में 24 कैरेट शुद्ध सोना महंगा होकर 1,28,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी की कीमत भी जोरदार उछाल के साथ 1,75,180 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई.

दिल्ली के सर्राफा बाजार में कीमतें और भी ऊंचाई पर दिखीं. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार राजधानी में 24 कैरेट सोना 1,33,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचा, जबकि चांदी 1,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई.

IBJA के अनुसार आज के सोने-चांदी के रेट

शुद्धताआज का भाव
सोना 24 कैरेट₹1,28,800 / 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट₹1,28,284 / 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट₹1,17,981 / 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट₹96,600 / 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट₹75,348 / 10 ग्राम
चांदी 999₹1,75,180 / किलोग्राम

MCX में भी दिखी जोरदार तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों में मजबूती दर्ज की गई. फरवरी 2026 डिलीवरी वाला सोने का वायदा भाव बढ़कर 1,30,550 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. वहीं मार्च 2026 डिलीवरी वाली चांदी ने नया इतिहास रचते हुए 1,78,649 रुपये प्रति किलोग्राम का ऑल-टाइम हाई बना दिया.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रिकॉर्ड स्तर

वैश्विक बाजारों में भी सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोना बढ़कर 4,261.52 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया. चांदी की कीमत भी तेजी के साथ 57.85 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार करती दिखी.

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा हाल

बीते दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 3,040 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी छलांग देखने को मिली थी. वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी जोरदार तेजी के साथ 1,32,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. चांदी भी लगातार पांचवें दिन बढ़त में रही और एक दिन में करीब 5,800 रुपये मजबूत हुई.

क्यों लगातार महंगा हो रहा है सोना-चांदी?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक डॉलर में कमजोरी, अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं, केंद्रीय बैंकों की मजबूत खरीद और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता सोने की कीमतों को सहारा दे रही हैं. वहीं चांदी में औद्योगिक मांग, निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी और शादी-विवाह के सीजन की वजह से लगातार मजबूती बनी हुई है. विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा हालात में सोना और चांदी दोनों ही सुरक्षित निवेश के रूप में पहली पसंद बने हुए हैं, जिससे आने वाले दिनों में कीमतें ऊंची बनी रह सकती हैं.

Also Read: 2 December Top News: कर्नाटक में ब्रेकफास्ट पॉलिटिक्स शुरू, चक्रवात दित्वा से तमिलनाडु में भारी तबाही, एक क्लिक में पढ़ें टॉप 20 खबरें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >