Gold-Silver Price: क्या आज सोना खरीदें या करें इंतजार? देखें लेटेस्ट प्राइस ट्रेंड

Gold-Silver Price: सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव पिछले बंद भाव 85,056 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 85,320 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.

Gold-Silver Price: भारत में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव पिछले बंद भाव 85,056 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 85,320 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. वहीं, चांदी की कीमत में भी हल्का बदलाव देखने को मिला और यह 93,480 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 94,398 रुपये प्रति किलो हो गई.

आज के सोने और चांदी के ताजा रेट

सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)

  • 24 कैरेट (999 शुद्धता) – ₹85,320
  • 23 कैरेट (995 शुद्धता) – ₹84,978
  • 22 कैरेट (916 शुद्धता) – ₹78,153
  • 18 कैरेट (750 शुद्धता) – ₹63,990
  • 14 कैरेट (585 शुद्धता) – ₹49,912

चांदी की कीमत (प्रति किलो)

999 शुद्धता – ₹94,398

प्रमुख शहरों में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर22 कैरेट (₹)24 कैरेट (₹)18 कैरेट (₹)
चेन्नई80,71088,05066,410
मुंबई80,71089,05066,040
दिल्ली80,86088,20066,160
कोलकाता80,71088,05066,040
अहमदाबाद80,76088,10066,080
जयपुर80,86088,20066,160
पटना80,76088,10066,080
लखनऊ80,86088,20066,160

गोल्ड हॉलमार्किंग और उसकी शुद्धता

सोने की शुद्धता को हॉलमार्किंग के माध्यम से मापा जाता है. 24 कैरेट सोने पर “999”, 22 कैरेट पर “916”, 18 कैरेट पर “750” और 14 कैरेट पर “585” लिखा होता है. हॉलमार्क देखकर ग्राहक सोने की शुद्धता को आसानी से परख सकते हैं.

(नोट: ये दरें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी की गई हैं और जीएसटी व मेकिंग चार्ज अतिरिक्त हो सकते हैं.)

Also Read: आईआरसीटीसी और आईआरएफसी को नवरत्न का दर्जा, रेलवे की इन कंपनियों को बड़ा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >