Record के बाद गिरावट, सोना–चांदी के दामों में निवेशकों के लिए नया मौका!

Gold Silver Price Today: भारत में सोना-चांदी के दामों में हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. 15 सितम्बर 2025 को 24 कैरेट सोना घटकर ₹1,09,511 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,27,791 प्रति किलो रही. विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक मांग, अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और औद्योगिक उपयोग से कीमतों पर असर पड़ रहा है. वायदा बाजार में भी तेजी देखी जा रही है, जबकि निवेशकों की नजर फेडरल रिजर्व के फैसलों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर टिकी हुई है.

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से तेजी देखने को मिल रही थी. लेकिन सोमवार 15 सितम्बर 2025 को बाजार बंद होते-होते इसमें गिरावट दर्ज की गई. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना घटकर ₹1,09,511 प्रति 10 ग्राम और चांदी फिसलकर ₹1,27,791 प्रति किलो पर आ गई.

दिल्ली बाजार का हाल

दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना-चांदी दोनों नई ऊंचाई पर पहुंचे थे. उस दिन सोना ₹1,13,800 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,32,000 प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर दर्ज हुई. यह इस साल का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है.

आज का सोने-चांदी का भाव (15 सितम्बर 2025)

शुद्धता/धातुसुबह का रेटदोपहर का रेटशाम का रेट
सोना 24 कैरेट₹1,09,707₹1,09,603₹1,09,511
सोना 23 कैरेट₹1,09,268₹1,09,164₹1,09,072
सोना 22 कैरेट₹1,00,492₹1,00,396₹1,00,312
सोना 18 कैरेट₹82,280₹82,202₹82,133
सोना 14 कैरेट₹64,179₹64,118₹64,064
चांदी (999)₹1,28,008₹1,27,763₹1,27,791

सालभर की तेजी

31 दिसम्बर 2024 को सोने की कीमत ₹78,950 प्रति 10 ग्राम थी, यानी इस साल सोना अब तक लगभग 44% महंगा हो चुका है. वहीं चांदी की कीमत में लगभग 47% की वृद्धि दर्ज हुई है.

क्यों बदल रहे हैं दाम?

  • वैश्विक मांग: अमेरिका और यूरोप में सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की डिमांड लगातार बढ़ रही है.
  • ब्याज दरों की उम्मीद: फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की अटकलें तेज हैं, जिससे निवेशक सोने-चांदी की ओर आकर्षित हो रहे हैं.
  • औद्योगिक मांग: खासतौर पर चांदी की खपत इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में तेजी से बढ़ी है.
  • सीमित आपूर्ति: खपत ज्यादा और सप्लाई सीमित रहने से कीमतों पर दबाव बना हुआ है.

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोना और चांदी की तेजी बरकरार रहने की संभावना है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सौमिल गांधी का कहना है कि अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के चलते कीमती धातुओं में तेजी बनी हुई है. वहीं, मिराए एसेट शेयरखान के प्रवीण सिंह का मानना है कि सोने का सकारात्मक रुख अभी जारी रहेगा.

दूसरी ओर, अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता का कहना है कि निवेशकों की नजर फेडरल रिजर्व के फैसलों और अमेरिका में हो रही राजनीतिक घटनाओं पर टिकी हुई है. इसके अलावा, रिलायंस सिक्योरिटीज के जिगर त्रिवेदी का मानना है कि चांदी की ऊंची कीमतों के पीछे औद्योगिक क्षेत्रों से लगातार बढ़ती मांग और सीमित आपूर्ति प्रमुख कारण हैं.

Also Read: ITR Filing Last Date : आईटीआर फाइलिंग की तारीख बढ़ी, नई डेडलाइन क्या है और क्यों बढ़ाई गई? जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >