Gold-Silver Price: पितृ पक्ष में भी सोने ने पारंपरिक रुझान तोड़ा, निवेशकों की जेबें हो सकती हैं भारी

Gold-Silver Price: आज 11 सितंबर को पितृ पक्ष में भी सोने के भाव में तेजी रही. 22 कैरेट सोना 1,00,000 रुपये के ऊपर और 24 कैरेट 1,10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. चांदी में हल्की गिरावट देखी गई.

Gold-Silver Price: आज 11 सितंबर, गुरुवार को सोने के भाव में हल्की तेजी देखने को मिली. 22 कैरेट सोने का रेट देश में 1,00,000 रुपये के ऊपर और 24 कैरेट सोने का भाव 1,10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर कारोबार कर रहा है. इस समय पितृ पक्ष चल रहा है. बीते वर्षों के रुझान के अनुसार, श्राद्ध के दौरान लोग सोने की खरीदारी कम करते हैं, जिससे आमतौर पर सोने में गिरावट आती है. लेकिन इस बार घरेलू कारणों की तुलना में अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव ने सोने की कीमतों को ऊपर धकेला.

चांदी का रेट में हल्की गिरावट

चांदी का भाव आज 1,29,900 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ. गुरुवार को चांदी के भाव में 100 रुपये की गिरावट देखी गई, जबकि बुधवार को यह 1,30,000 रुपये प्रति किलो था.

आज 11 सितंबर का सोने का भाव

शहर का नाम22 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,01,4601,10,670
चेन्नई1,01,1501,10,730
मुंबई1,01,3101,10,520
कोलकाता1,01,3101,10,520
जयपुर1,01,3101,10,670
नोएडा1,01,3101,10,670
गाजियाबाद1,01,3101,10,670
लखनऊ1,01,4601,10,670
बंगलुरु1,01,1301,10,520
पटना1,01,1301,10,520

सोने की कीमतों में तेजी के कारण

  • डॉलर की कमजोरी: अमेरिकी डॉलर इंडेक्स पिछले 7 हफ्तों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है. डॉलर कमजोर होने से निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने की ओर बढ़ रहे हैं.
  • ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद: विश्वभर के केंद्रीय बैंक आने वाले महीनों में ब्याज दरों में कटौती की संभावना जता रहे हैं. इससे सोने की मांग बढ़ रही है क्योंकि कम ब्याज दरें सोने को अधिक आकर्षक बनाती हैं.
  • सेंट्रल बैंक की खरीदारी: कई देशों के सेंट्रल बैंक लगातार सोने की खरीदारी कर रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में उछाल आया है.

भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में सोने की कीमत कई कारकों पर निर्भर करती है जैसे

  • अंतरराष्ट्रीय सोने का भाव
  • आयात शुल्क और टैक्स
  • डॉलर-रुपया विनिमय दर
  • घरेलू मांग, जैसे शादी, त्योहार और निवेश

इन सभी कारकों के कारण सोने का रेट रोजाना बदलता रहता है. भारत में सोना न सिर्फ गहनों के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि निवेश और बचत का भी प्रमुख साधन माना जाता है.

Also Read: लेट ITR फाइलिंग पर लगेगा जुर्माना, बढ़ेगा ब्याज और खो देंगे कई टैक्स लाभ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >