Gold-Silver Price: शादी के सीजन में सोने की कीमत बुलेट ट्रेन जैसी रफ्तार से बढ़ी, चांदी के भाव में गिरावट

Gold-Silver Price: शादी-विवाह के सीजन में सोने की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. बुधवार (5 फरवरी) को वाराणसी के सर्राफा बाजार में सोने के दामों में बड़ी तेजी आई.

Gold-Silver Price: शादी-विवाह के सीजन में सोने की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. बुधवार (5 फरवरी) को वाराणसी के सर्राफा बाजार में सोने के दामों में बड़ी तेजी आई. सोना 1150 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया, जबकि चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई.

24 कैरेट सोने के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

बाजार खुलते ही 24 कैरेट सोने की कीमत 1150 रुपये बढ़कर 85,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई. इससे पहले 4 फरवरी को इसका भाव 84,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत भी 1050 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 78,250 रुपये हो गई, जो एक दिन पहले 77,400 रुपये थी.

18 कैरेट सोना भी हुआ महंगा

18 कैरेट सोने की कीमत में भी बढ़ोतरी देखने को मिली. बाजार में इसका भाव 850 रुपये बढ़कर 64,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि 4 फरवरी को यह 63,170 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

चांदी के भाव में आई गिरावट

सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के उलट चांदी के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. बाजार खुलते ही चांदी 1,000 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 98,500 रुपये प्रति किलो पहुंच गई. 4 फरवरी को इसका भाव 99,500 रुपये प्रति किलो था.

सोने के दाम बना रहे नया रिकॉर्ड

वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक विजय तिवारी के मुताबिक, फरवरी में सोने की कीमतें लगातार नया रिकॉर्ड बना रही हैं. सोना अब 85,000 रुपये के पार पहुंच गया है, और आने वाले दिनों में इसके दाम और बढ़ने की संभावना है.

सोना खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

  • 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन यह आभूषणों के लिए उपयुक्त नहीं होता.
  • खरीदारी से पहले सोने पर हॉलमार्क जरूर जांचें ताकि शुद्धता की गारंटी हो.
  • बिना हॉलमार्क वाला सोना खरीदने से बचें, क्योंकि यह गुणवत्ता की गारंटी नहीं देता.
  • सोने-चांदी के दाम टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण हर दिन बदलते रहते हैं, इसलिए ताजा भाव जरूर चेक करें.

Also Read : रतन टाटा के दोस्त शांतनु नायडू को मिली अहम जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर हुए भावुक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >