Gold-Silver Price: सोना हुआ ठंडा, चांदी भी फिसली, गुड फ्राइडे से पहले बाजार में हलचल

Gold-Silver Price: आज यानी 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण MCX और इंटरनेशनल बुलियन मार्केट दोनों ही बंद हैं. आज न तो सुबह और न ही शाम के सत्र में कोई ट्रेडिंग होगी. सामान्य कारोबार सोमवार से फिर शुरू होगा.

Gold-Silver Price: गुड फ्राइडे की छुट्टी से पहले सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. MCX पर जून वायदा सोना ₹422 गिरकर ₹95,661 पर बंद हुआ, जबकि चांदी ₹36 की गिरावट के साथ ₹95,037 पर बंद हुई.

MCX और ग्लोबल मार्केट आज बंद

आज, यानी 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण MCX और इंटरनेशनल बुलियन मार्केट दोनों ही बंद हैं. आज न तो सुबह और न ही शाम के सत्र में कोई ट्रेडिंग होगी. सामान्य कारोबार सोमवार से फिर शुरू होगा.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्या चल रहा है?

अमेरिका और स्विट्जरलैंड के बीच सोने की आवाजाही में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. अमेरिका की नई टैरिफ नीति से कीमती धातुओं को छूट मिलने के बाद अब बड़ी मात्रा में सोना स्विट्जरलैंड लौट रहा है.

  • मार्च में अमेरिका से स्विट्जरलैंड को 25.5 टन सोने का आयात हुआ, जो फरवरी के 12.1 टन से दुगुना है.
  • वहीं, स्विट्जरलैंड से अमेरिका को सोने का निर्यात 32% घटकर 103.2 टन रह गया है.

कॉमेक्स वेयरहाउस में लगातार 8 दिन की गिरावट

CME ग्रुप के अंतर्गत आने वाले Comex वेयरहाउस में पिछले 8 दिनों से लगातार सोने की निकासी हो रही है.

  • 4 अप्रैल को इन्वेंट्री 45.1 मिलियन ट्रॉय आउंस के उच्चतम स्तर पर थी,
  • लेकिन अब इसमें 1.5 मिलियन आउंस (लगभग $4.8 बिलियन) की गिरावट आ चुकी है. यह गिरावट नवंबर से शुरू हुई थी जब डोनाल्ड ट्रंप दोबारा राष्ट्रपति चुने गए थे और निवेशकों में अनिश्चितता का माहौल बना था.

सोने की घरेलू खपत और स्टॉक स्थिति

स्वतंत्र विश्लेषक रॉस नॉर्मन के अनुसार, अमेरिका में हर साल लगभग 115 टन फिजिकल गोल्ड (सिक्के और बार के रूप में) की खपत होती है. वर्तमान वेयरहाउस स्टॉक के हिसाब से देखा जाए, तो CME के पास इतना स्टॉक है जो इस मांग को अगले 10 वर्षों तक पूरा कर सकता है.

Also Read: क्या है 18 अप्रैल के ताजे मंडी भाव? जानिए प्रमुख कृषि उत्पादों के दाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >