Gold Price Today : 80 हजार को अब टच करेगा सोना? दिवाली तक क्या जाएगा भाव, जानें क्या कहते हैं जानकार

Gold Price Today : दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 350 रुपये गिरकर 77,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. जानें दिवाली तक कितनी हो सकती है कीमत

Gold Price Today : यदि आपके घर में त्योहार के बाद शादी है और आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 156 रुपये की तेजी के साथ 75,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुकी है.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 156 रुपये यानी 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 14,216 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी देखने को मिली.

Gold Rate Delhi : दिल्ली में सोने की कीमत में गिरावट

इस बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की कमजोर मांग के कारण दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 350 रुपये गिरकर 77,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. बुधवार को सोना 77,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, हालांकि, चांदी की कीमत 300 रुपये मजबूत होकर 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी. एक दिन पहले चांदी 91,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

स्थानीय बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 350 रुपये घटकर 76,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. आठ अक्टूबर से पिछले तीन सत्रों में सोने में 1,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. कारोबारियों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की कमजोर मांग को बताया.

Read Also: नवरात्र में रिकॉर्ड महंगा हुआ सोना, चांदी हो गई सस्ती, जानें आज का ताजा भाव

Gold Price Expert Advice : सोने की कीमत में गिरावट क्यों?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व के नीति निर्माताओं की आक्रामक टिप्पणियों के कारण गुरुवार को सोने में हल्की गिरावट देखी गई. इन टिप्पणियों से अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बड़ी कटौती की संभावना कम हो गई है.

Gold Rate Diwali 2024 : दिवाली तक सोने की कीमत क्या होगी?

बाजार विश्लेषकों का मानना ​​है कि त्योहारी सीजन और दिवाली के करीब आने के साथ ही सोने की कीमतें 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि पीली धातु ने लगातार तीसरे वर्ष अपनी बढ़त का रुख बरकरार रखा है. दशहरा 12 अक्टूबर को है और इसके 20 दिन के बाद दिवाली आ जाएगी. परंपरागत रूप से, दिवाली के दौरान सोना खरीदना शुभ माना जाता है, जो समृद्धि और धन का प्रतीक है.

Gold Rate Diwali 2023 Last Year : सोने की कीमत में एक साल में कितनी वृद्धि?

पिछले साल नवंबर (दिवाली का महीना) में सोने की कीमत 59,448 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जहां से अब इसमें 18 फीसदी से अधिक की वृद्धि देखने को मिली है, जो मुख्य रूप से मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >