Gold price : जल्द ही 55000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाएगी सोने की कीमत, जानें क्या कहते हैं जानकार

Gold price : सोने के दाम बुलियन मार्केट में 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब कारोबार करता नजर आ रहा है. निवेशक सुरक्षित इनवेस्टमेंट (Safe investment) के तौर पर लगातार सोने में पैसा लगाते दिख रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल आने के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 119 रुपये महंगा होकर 49,306 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.

Gold price : सोने के दाम बुलियन मार्केट में 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब कारोबार करता नजर आ रहा है. निवेशक सुरक्षित इनवेस्टमेंट (Safe investment) के तौर पर लगातार सोने में पैसा लगाते दिख रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल आने के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 119 रुपये महंगा होकर 49,306 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. सोमवार को सोना 49,187 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी भी 1,408 रुपये महंगी होकर 49,483 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी. सोमवार के कारोबारी सत्र में यह 48,075 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सुधर कर 1,773 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.86 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों के सुरक्षित विकल्प को तलाशने के कारण मंगलवार को सोने में तेजी जारी रही. बाजार के जानकारों की मानें तो अमेरिका में लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या और शेयर बाजार में गिरावट के कारण आने वाले दिनों में सोने में निवेश और बढ़ने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि 2020 के अंत तक सोने के दाम 55000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जाने की संभावना है.

जानकारों की मानें तो सोने के दामों में इस लिए का कारण कोरोना वायरस के चलते शेयर बाजार में गिरावट है. बड़े इनवेस्टर (investor) अपना ज्यादा से ज्यादा पैसा सोने में लगाने का काम कर रहे हैं. कोरोना वायरस महामारी के (Corona virus epidemic) कारण पूरी दुनिया त्रस्त है और अर्थव्यवस्थाएं गोते खा रहीं हैं. अमेरिका सहित कई देश बाजार में पैसे की कमी न हो इसके लिए नोट छापने का काम कर रहे हैं जिसका असर भी सोने की कीमतों पर दिखाई दे रहा है.

Also Read: भारत के डिजिटल स्ट्राइक से चीनी कंपनियों के ‘गोल्डेन ड्रीम’ होंगे चकनाचूर ,ड्रैगन को सता रहा इस बात का डर

वर्तमान समय की बात करें तो सोना लगभग 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है. लेकिन यदि जल्द ही कोरोना वायरस पर लगाम नहीं लगता तो इसका असर सोने पर पड़ेगा. जानकारों की मानें तो सोने के दाम 2020 के अंत तक 55000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जाने की उम्मीद है.

Posted By : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >