Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमत सपाट, खरमास के बाद क्या फिर चढ़ेगा भाव, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Gold-Silver Price Today: आज से खरमास खत्म हो रहा है. इसके साथ ही, शादी ब्याह और मंगल कार्य पूरे देश में शुरू हो जाएंगे. माना जा रहा है कि अब सोने के भाव में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल सकती है.

Gold-Silver Price Today: आज से खरमास खत्म हो रहा है. इसके साथ ही, शादी ब्याह और मंगल कार्य पूरे देश में शुरू हो जाएंगे. माना जा रहा है कि अब सोने के भाव में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल सकती है. हालांकि, आज सोने-चांदी की कीमत सपाट बनी हुई है. गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत सोमवार को शुरुआती कारोबार में अपरिवर्तित रही. दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 63,270 रुपये रही. वहीं, 22 कैरेट दस ग्राम सोने की कीमत भी सपाट रही, जिसका भाव आज 58,000 रुपये है. मुंबई में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद की कीमतों के बराबर 63,270 रुपये है. जबकि, दिल्ली में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 63,420 रुपये, बेंगलुरु में 63,270 रुपये और चेन्नई में 63,760 रुपये रही. मुंबई में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद के बराबर 58,000 रुपये है. जबकि, दिल्ली में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 58,150 रुपये, बेंगलुरु में 58,000 रुपये और चेन्नई में 58,450 रुपये हो गया है. वहीं, चांदी की कीमत में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. एक किलो चांदी की कीमत 76,500 रुपये रही. दिल्ली और मुंबई में एक किलोग्राम चांदी फिलहाल 76,500 रुपये पर कारोबार कर रही है. जबकि, चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी 78,000 रुपये पर कारोबार कर रही है.

Also Read: Silver Investment: 2023 में शेयर बाजार से ज्यादा चांदी ने दिया रिटर्न, तेजी का निवेशकों मिला फायदा

मजबूत हाजिर मांग से सोना-चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने और सौदे का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आयी. सोने की कीमत 431 रुपये की तेजी के साथ 62,219 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 431 रुपये यानी 0.7 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,219 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 9,466 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,043.80 डॉलर प्रति औंस हो गया. चांदी की कीमत 574 रुपये की तेजी के साथ 71,928 रुपये प्रति किग्रा हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 574 रुपये यानी 0.8 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,928 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. इसमें 26,332 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 23.10 डॉलर प्रति औंस हो गयी.

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता का पता कैरेट के आधार पर लगाया जा सकता है. सरकार के द्वारा सोने की शुद्धता नापने के लिए BIS हॉलमार्क शुरू किया गया है. इसमें ज्यादा कैरेट का अर्थ है, ज्यादा शुद्ध सोना. सोने को 24K, 22K और 18K कैरेट में बांटा गया है. सबसे शुद्ध 24K सोना माना जाता है. इसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं होती है. 22K सोने में दो भाग चांदी, जस्ता, निकल जैसी धातुएं होती हैं, बाकी भाग सोना होता है. ज्यादातर गहनों का निर्माण 22k गोल्ड में ही किया जाता है. वहीं, 18K सोने में 75 फीसदी हिस्सा सोना होता है. बाकी का 25 प्रतिशत हिस्सा दूसरी धातुओं का होता है.

सोने की शुद्धता कैसे जांचे

सोने की शुद्धता की जांच करने के लिए सोने के ज्वेलरी पर कराट मान दिखाता है, जो उसके पुरितत्व को दर्शाता है. 24 कैरट सोना पूरी तरह से शुद्ध है. कम कराट के सोने में अन्य धातुओं का मिश्रण हो सकता है. साथ ही, सोने की प्रतिस्थानकता मान दर्शक (Specific Gravity Tester) का उपयोग करके किया जा सकता है. यह उपकरण सोने के वजन और आपके द्वारा प्रदान किए गए वजन के बीच का अनुपात मापता है, जिससे आप पुरितत्व की जांच कर सकते हैं. अधिकांश देशों में, सोने की जेवलरी पर एक स्टैम्प होता है जिससे आप उसके कैरेट और पुरितत्व की जांच कर सकते हैं. इसके साथ ही, आप विशेष सोने की परीक्षण की किट खरीद सकते हैं, जिसमें रहित-सोने की पहचान के लिए विभिन्न परीक्षण उपकरण शामिल होते हैं. यदि आप सोने की शुद्धता में संदेह करते हैं, तो आप किसी स्थानीय सोने के निगम या प्रमाणित जेवलर से सलाह ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >