Coronavirus impact : मार्च में सभी कर्मचारियों के वेतन में कटौती करेगी GoAir

देश में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रसार के मद्देनजर मंगलवार की आधी रात से संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा के बाद निजी विमानन कंपनी गोएयर ने मार्च के वेतन में कटौती करने की बात कही है.

नयी दिल्ली : देश में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रसार के मद्देनजर मंगलवार की आधी रात से संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा के बाद निजी विमानन कंपनी गोएयर ने मार्च के वेतन में कटौती करने की बात कही है. हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की विभिन्न कंपनियों और उद्यमियों से किसी भी स्थायी, अस्थायी, दैनिक मजदूर, ठेका मजदूरों के वेतन में कटौती नहीं करने की अपील लगातार कर रहे हैं. गोएयर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने विमानन क्षेत्र के राजस्व पर भारी असर डाला है और इसलिए गोएयर के सभी कर्मचारियों के मार्च के वेतन में कटौती की जाएगी.

उन्होंने कहा कि गोएयर ने पहले ही लागत में कटौती के कुछ उपाय किये हैं. इन उपायों में पायलटों की छुट्टी करना, कर्मचारियों को क्रमिक रूप से अवैतनिक अवकाश पर जाने के लिए कहना और शीर्ष नेतृत्व के वेतन में 50 प्रतिशत तक कटौती का फैसला शामिल है. दूबे ने कर्मचारियों से एक आधिकारिक संदेश में कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में हमारे पास इसके सिवा कोई विकल्प नहीं बचा है कि मार्च महीने के लिए हम सभी के वेतन में कटौती करेंगे. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सबसे कम वेतनमान को सबसे कम नुकसान हो.

भारत ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है. इससे पहले इंडिगो के सीईओ रंजय दत्ता ने पिछले हफ्ते कहा था कि कंपनी के वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में 25 फीसदी तक की कटौती होगी. एयर इंडिया ने भी कर्मचारियों के भत्तों में कमी करने का ऐलान किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KumarVishwat Sen

Published by: Prabhat Khabar

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >