Go First: गो फर्स्ट की उड़ान 16 जून तक के लिए रद्द, यात्रियों को रिफंड किए जाएंगे पैसे, जानें क्या है कारण

Go First: आर्थिक संकट से जूझ रही विमानन कंपनी गो फर्स्ट ने अपनी सभी उड़ानों को 16 जून तक के लिए रद्द कर दिया है. कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसके लिए खेद भी जताया है.

Go First: नकदी संकट से जूझ रहे किफायती विमानन कंपनी गो फर्स्ट ने अपने सभी उड़ानों को 16 जून तक के लिए स्थगित कर दिया है. कंपनी ने कहा है कि उड़ान कैंसिल करने के एवज में यात्रियों के पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे. बता दें, यह पहला मौका नहीं है जब इस विमानन कंपनी ने अपनी उड़ानें कैंसिल की है. इससे पहले 12 जून तक विमानन कंपनी ने उड़ाने रद्द कर दी थी. इससे पहले तीन मई को भी गो फर्स्ट ने अपनी उड़ानें बंद कर दी थी.

उड़ान रद्द करने के लिए जताया खेद
कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा है कि परिचालन संबंधी कारणों से 16 जून 2023 तक गो फर्स्ट की उड़ानें रद्द हैं. कंपनी ने अपने यात्रियों से  असुविधा के लिए खेद बी जताया है. साथ ही कहा है कि उड़ान संबंधी जानकारी के लिए साइट पर विजिट कर सकते हैं.

गो फर्स्ट के उड़ानें रद्द होने से आम लोगों का काफी परेशानी हो रही है. एक तो विमान सेवा का किराया आसमान छूने लगा है. दूसरा यात्रियों का कंफर्म टिकट होने के बाद भी यात्रा रद्द हो जा रही है. इससे पहले 12 मई तक उड़ानें रद्द रहने के दौरान दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के हवाई टिकट के भाव आसमान छूने लगे थे. बीते बुधवार को पटना से दिल्ली के बीच का किराया 10 हजार के पार चला गया था. वहीं मुंबई से बेंगलुरु का हवाई किराया 12 हजार के पार पहुंच गया था.

गो फर्स्ट के कितनी शेड्यूल फ्लाईट्स
गौरतलब है कि विमानन कंपनी के ओर से मई में जो शेड्यूल जारी किया था उसके मुताबिक दिल्ली से लेह के लिए गो फर्स्ट के 182 फ्लाइट्स, दिल्ली से श्रीनगर के बीच 199 फ्लाइट्स और मुंबई से गोवा के लिए 156 फ्लाइट्स कंपनी चलाने वाली थी. लेकिन हाल के दिनों में इस विमानन कंपनी ने अपनी शेड्यूलड फ्लाइट लगातार कैंसिल करती रही है.

Also Read: Train Cancelled: तेजी से बढ़ रहा तूफान बिपरजॉय, मचा सकता है भयंकर तबाही, रेलवे ने कैंसिल की 69 ट्रेनें

कर्जदाताओं ने गठित की ऋणदाता समिति  
गौरतलब है कि गो फर्स्ट विमानन कंपनी फिलहाल कैश क्राइसिस से जूझ रही है. कंपनी की फ्लाइट सर्विस बीते तीन मई से ही बंद है.बीते 9 मई को गो फर्स्ट विमानन कंपनी के कर्जदाताओं ने ऋणदाता समिति का भी गठन कर लिया है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >