Stock Market: सोमवार को इन पांच स्टॉक को खरीदें, फिर मजे ही मजे

सोमवार के बाजार में कुछ अहम स्टॉक्स निवेशकों के फोकस में रहेंगे.विशेषज्ञों ने इन स्टॉक्स को खरीदने के लिए सलाह दी है.

Stock Market: पिछले 5 वर्षों में सेंसेक्स ने निवेशकों को पैसा ही पैसा दिया है. 2019 में 38,800 अंकों पर था, जो अब बढ़कर 85,500 अंक पर पहुंच चुका है. इस पीरियड में सेंसेक्स में 46,700 अंकों की बढ़त दर्ज की गई है, जो 5 सालों में 120% का रिटर्न दर्शाता है. सोमवार के बाजार में में कुछ प्रमुख स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी, विशेषज्ञों ने इन स्टॉक्स को खरीदने के लिए सलाह दी है. वहीं एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे ने कहा, “निफ्टी ने लगातार कुछ दिनों की तेजी के बाद राहत ली है. इंडेक्स के महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज से ऊपर बने रहने की वजह से बाजार में सकारात्मकता बनी हुई है. यह मजबूती तब तक जारी रहने की उम्मीद है जब तक निफ्टी 25,900 से ऊपर बना रहता है.”

Gujarat Gas

गुजरात गैस के स्टॉक को 610 से 616 रुपये के बीच खरीदने की सलाह दी गई है, जिसका टारगेट प्राइस  630 से 650 रुपये के बीच रखा गया है. स्टॉप लॉस 594 रुपये पर सेट किया गया है.

Also Read: Tamil Nadu: तमिलनाडु में टाटा मोटर्स के 9,000 करोड़ के प्लांट की नींव, सीएम स्टालिन ने किया शिलान्यास

Amara Raja Energy and Mobility

अमारा राजा एनर्जी & मोबिलिटी का स्टॉक 1,370 से 1,385 रुपये पर खरीदने के लिए सुझाव है, जिसका टारगेट प्राइस 1,455 से 1,500 रुपये के बीच है. स्टॉप लॉस 1,314 रुपये रखा गया है

BPCL

बीपीसीएल स्टॉक को 367 रुपये पर खरीदने की सलाह दी गई है, जिसका लक्ष्य मूल्य 391 रुपये है, और स्टॉप लॉस 355 रुपये निर्धारित किया गया

Also Read: New Rules : 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ये 5 नियम, जानना आपके लिए है बहुत जरूरी

ABFRL

ABFRL का स्टॉक 352 रुपये पर खरीदने के लिए सुझावित है, जिसका टारगेट प्राइस 368 रुपये है. स्टॉप लॉस 340 रुपये रखा गया है.

Reliance Industries

रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्टॉक 3,052 रुपये पर खरीद सकते है, जिसका टारगेट प्राइस 3,150 से 3,300 रुपये के बीच है. स्टॉप लॉस 2,949 रुपये रखा गया है.

Also Read: PM Kisan के लाभुक किसान हो जाएं सावधान, खाते में आने वाला 18वीं किस्त का पैसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >