कार से बार-बार सफर करने वालों को सरकार का तोहफा, फास्टैग चार्ज पर नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान

FASTag Based Annual Pass: 15 अगस्त 2025 से लागू होने वाला FASTag वार्षिक पास निजी वाहनों के लिए सिर्फ 3,000 रुपये में मिलेगा. यह पास एक साल या 200 यात्राओं तक वैध रहेगा. इससे टोल प्लाज़ा पर इंतजार कम होगा और हाईवे सफर अधिक सुगम बनेगा.

FASTag Based Annual Pass: हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को एक्स (X) पर एक पोस्ट के जरिए FASTag आधारित वार्षिक पास (Annual Pass) की घोषणा की है. यह सुविधा 15 अगस्त 2025 से लागू होगी. इसका उद्देश्य हाईवे यात्रियों को टोल भुगतान के झंझट से मुक्त कराना है और सफर को अधिक सुविधाजनक बनाना है.

किन वाहनों को मिलेगा लाभ

यह पास विशेष रूप से केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों के लिए तैयार किया गया है, जैसे कार, जीप और वैन आदि.व्यावसायिक वाहनों के लिए यह सुविधा लागू नहीं होगी.

कहां और कैसे होगा एक्टिवेशन

वार्षिक पास के सक्रियकरण (Activation) और नवीनीकरण (Renewal) के लिए जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और सड़क परिवहन मंत्रालय (MoRTH) की वेबसाइट तथा हाईवे यात्रा ऐप पर अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा. इससे प्रक्रिया आसान और सुगम हो जाएगी.

60 किलोमीटर के दायरे की समस्या का समाधान

यह नीति 60 किलोमीटर के भीतर स्थित टोल प्लाज़ाओं को लेकर यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को दूर करने में मदद करेगी. एक ही सरल लेनदेन के माध्यम से टोल का भुगतान संभव होगा, जिससे सफर के दौरान बार-बार टोल कटने या ज्यादा भुगतान जैसी चिंताओं से निजात मिलेगी.

FASTag Based Annual Pass: क्या होंगे फायदे

  • प्रतीक्षा समय घटेगा
  • टोल प्लाज़ाओं पर भीड़ कम होगी
  • विवादों में कमी आएगी
  • ट्रैफिक फ्लो में सुधार होगा
  • निजी वाहन चालकों के लिए सफर और भी तेज़, सुगम और सुविधाजनक बनेगा

Also Read: सिर्फ 45 पैसे में 10 लाख का बीमा, टिकट बुक करने से पहले समझ लें नियम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >