Farming: सर्दियों में सब्जी की खेती, जनवरी में शुरुआत, मार्च में मुनाफा

Farming: जनवरी का महीना ठंड के साथ नई फसलों की खेती शुरू करने के लिए अनुकूल होता है.

Farming: जनवरी का महीना ठंड के साथ नई फसलों की खेती शुरू करने के लिए अनुकूल होता है. इस दौरान कुछ सब्जियों की खेती समय पर शुरू करने से बेहतर उत्पादन और आमदनी मिल सकती है.

1. टमाटर (Tomato)

खेती का समय: जनवरी

कटाई: 60-70 दिन में

खासियत: टमाटर की मांग हर समय रहती है. इसे जनवरी में लगाकर मार्च-अप्रैल तक अच्छी पैदावार ली जा सकती है.

2. पालक (Spinach)

खेती का समय: दिसंबर से जनवरी

कटाई: 30-40 दिन में

खासियत: पालक ठंड में तेजी से बढ़ती है और इसमें कम लागत के साथ अच्छा मुनाफा होता है

3. मूली (Radish)

खेती का समय: सर्दियों में

कटाई: 40-50 दिन में

खासियत: मूली की फसल जल्दी तैयार हो जाती है और स्थानीय बाजारों में इसकी मांग अधिक होती है.

Also Read: Success Story: बिहार में जन्मे, बचपन में कबाड़ बेचा और फिर खड़ी की करोड़ों की कंपनी

4. मटर (Peas)

खेती का समय: दिसंबर-जनवरी

कटाई: 70-80 दिन में

खासियत: मटर एक लोकप्रिय सब्जी है.जनवरी में इसकी बुवाई कर मार्च तक अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है.

5. शिमला मिर्च (Capsicum)

खेती का समय: जनवरी

कटाई: 80-90 दिन में

खासियत: शिमला मिर्च बाजार में ऊंचे दाम पर बिकती है जिससे किसानों को बेहतर आमदनी होती है.

6. धनिया (Coriander)

खेती का समय: सर्दियों में

कटाई: 25-30 दिन में

खासियत: धनिया की खेती कम समय में मुनाफा देने वाली फसलों में से एक है

7. गाजर (Carrot)

खेती का समय: नवंबर-जनवरी

कटाई: 90-100 दिन में

खासियत: गाजर की फसल से किसानों को मार्च तक अच्छा मुनाफा मिल सकता है

खेती की तैयारी और टिप्स

1. मिट्टी की जाँच: उपजाऊ और जल निकासी वाली मिट्टी का चयन करें

2. जल प्रबंधन: ठंड के समय फसलों को ठंड से बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें

3. उर्वरक: जैविक खाद का उपयोग करें ताकि उत्पादन बेहतर हो

4. कीट नियंत्रण: नियमित निगरानी और जैविक कीटनाशक का उपयोग करें

इन सब्जियों की खेती समय पर शुरू कर किसान बेहतर उत्पादन के साथ मार्च तक अधिक लाभ कमा सकते हैं

Also Read: Aadhaar Card Update: बढ़ गई आधार कार्ड अपडेट कराने की अंतिम तारीख, मौका हाथ से न जाने दें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >