Exicom Tele-Systems Limited IPO के लिए लग गयी निवेशकों की लाइन, 170 रुपये चढ़ा GMP, जानें डिटेल

Exicom Tele-Systems Limited IPO: एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 429 करोड़ रुपये के आईपीओ में 1,82,23,540 शेयरों की पेशकश पर 18,23,99,200 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं.

Exicom Tele-Systems Limited IPO: इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जर बनाने वाली कंपनी एक्सिकॉम टेली-सिस्टम्स लिमिटेड के आईपीओ को लेकर बाजार में तेज हलचल देखने को मिल रहा है. आईपीओ खुलते ही कुछ ही घंटों में पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया. आवेदन के पहले दिन इसे 10 गुना सब्सक्राइब किया गया. एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 429 करोड़ रुपये के आईपीओ में 1,82,23,540 शेयरों की पेशकश पर 18,23,99,200 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं. खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों की श्रेणी को 27.11 गुना अभिदान मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 19.03 गुना अभिदान मिला. पात्र संस्थागत खरीदारों के हिस्से को 73 प्रतिशत अभिदान मिला. आईपीओ के तहत 329 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं. इसके अलावा इसमें 100 करोड़ रुपये की 70.42 लाख इक्विटी शेयरों को ऑफर फॉर सेल में शामिल किया गया है.

Read Also: प्लैटिनम इंडस्ट्रीज के आईपीओ का बाजार में जबरदस्त क्रेज, जानें प्राइस बैंड, GMP और डिटेल

क्या कहते हैं ब्रोकरेज फर्म

एक्सिकॉम टेली-सिस्टम्स लिमिटेड के आईपीओ को लेकर मेहता इक्विटीज ने निवेशकों को इसे सब्सक्राइब का टैग दिया है. मगर केवल लिस्टिंग के मुनाफे तक के लिए. मेहता इक्विटीज के राजन शिंदे का मानना है कि यह आईपीओ निवेशकों को इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जर उद्योग के लिए समाधान प्रदान करने वाले एक प्रमुख नेता और महत्वपूर्ण बिजली समाधान क्षेत्र में बढ़ते खिलाड़ी में निवेश करने का अवसर दे रहा है. इसका आवासीय क्षेत्र में 60% और सार्वजनिक चार्जिंग सेगमेंट में 25% बाजार हिस्सेदारी के साथ, एक्सिकॉम भारत के ईवी चार्जर बाजार में एक प्रमुख स्थान रखता है, जिसके बारे में हमें लगता है कि अगली वृद्धि आएगी.

कहां लिस्ट होगी कंपनी

कंपनी की लिस्टिंग नेशनल स्टॉक एक्सचेंज औप बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में होने वाली है. इसकी लिस्टिंग पांच मार्च को हो सकती है.

क्या है आईपीओ का प्राइस बैंड

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 135 से 142 रुपये प्रति शेयर रखा गया है.

किसके पास कितनी हिस्सेदारी

कंपनी में नेक्स्टवेव कम्युनिकेशंस के पास 76.55 प्रतिशत हिस्सेदारी है. प्रवर्तक समूह के हिस्से एचएफसीएल के पास 7.74 प्रतिशत हिस्सेदारी है. कुल मिलाकर प्रवर्तकों की कंपनी में 93.28 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

(डिस्‍क्‍लेमर: शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश बाजार जोखिम के अंतर्गत है. किसी भी शेयर में निवेश से पहले अच्छे वित्तीय सलाहकार से पूरी जानकारी लें.)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >