अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानें नए नियम

EPFO 3.0 के तहत 2026 के मध्य तक पीएफ निकासी की प्रक्रिया पूरी तरह बदल जाएगी. सदस्य अब UPI के जरिए न केवल अपना बैलेंस देख सकेंगे, बल्कि ATM से भी पैसा निकाल पाएंगे. हालांकि, सुरक्षा और बचत को ध्यान में रखते हुए इस तरह की निकासी की अधिकतम सीमा 50% तय की गई है.

EPFO Update: ईपीएफओ अपने डिजिटल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए ‘EPFO 3.0’ पर तेजी से काम कर रहा है. इसके तहत पीएफ निकासी की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑटोमैटिक और सरल बनाया जाएगा. अब सदस्यों को अपने ही पैसे के लिए हफ्तों इंतजार करने या दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि जल्द ही ATM और UPI के जरिए तुरंत निकासी की सुविधा मिलने वाली है.

EPFO 3.0 की 3 सबसे बड़ी सुविधाएं

  • ATM और UPI से तुरंत निकासी: नए सिस्टम के तहत पीएफ खाते को सीधे UPI से जोड़ा जा सकेगा. इससे आप किसी भी ATM से या UPI के जरिए अपने पीएफ फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे. यह आपातकालीन स्थिति में वित्तीय मदद पाने का सबसे तेज तरीका होगा.
  • ऑटो-क्लेम सेटलमेंट और बैंक चयन: अब क्लेम प्रोसेस होने में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा. EPFO ने 32 प्रमुख सरकारी और निजी बैंकों के साथ समझौता किया है, जिससे पैसा सीधे और तेजी से आपके पसंदीदा बैंक खाते में ट्रांसफर हो सकेगा.
  • UPI पर बैलेंस चेक: अब बैलेंस देखने के लिए बार-बार पोर्टल पर लॉगिन करने की झंझट खत्म होगी. सदस्य सीधे अपने UPI ऐप पर पीएफ बैलेंस चेक कर सकेंगे, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी.

निकासी के नियम और शर्तें

हालांकि यह सुविधा बहुत आसान है, लेकिन EPFO ने कुछ सुरक्षा कवच भी लगाए हैं:

  • 50% की सीमा: आप ATM या UPI के जरिए अपने कुल पीएफ बैलेंस का अधिकतम 50% ही निकाल सकते हैं. यह नियम इसलिए बनाया गया है ताकि रिटायरमेंट के लिए पर्याप्त फंड बचा रहे.
  • अनिवार्य केवाईसी (KYC): इस सुविधा के लिए आपका UAN एक्टिव होना चाहिए और वह आधार, पैन, बैंक खाता और IFSC कोड से सही तरीके से लिंक होना चाहिए.

क्या आपका PF अकाउंट तैयार है?

आवश्यकतास्थिति
UANएक्टिव होना चाहिए
मोबाइल नंबरUAN से लिंक और चालू होना चाहिए
आधार और पैनUAN पोर्टल पर अपडेटेड होने चाहिए
बैंक खातासही IFSC कोड के साथ लिंक होना चाहिए

Also Read: अब हर साल कैश करा सकेंगे बची हुई छुट्टियां, छुट्टियों के नियमों में बड़ा बदलाव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >