EPFO UPI ATM: अकाउंट से पैसा निकालना अब हुआ आसान, जानें यूपीआई और एटीएम से कैसे करेंगे ट्रांजैक्शन

EPFO UPI ATM: EPFO ने PF निकासी को आसान बनाया है. अब कर्मचारी अपने PF अकाउंट से UPI और ATM के जरिए भी पैसा निकाल सकेंगे. जानिए इस नई सुविधा का लाभ कैसे मिलेगा

EPFO UPI ATM: अगर आप किसी कंपनी में काम करते हैं, चाहे वह सरकारी हो या प्राइवेट, और आपका पैसा पीएफ के रूप में कटता है, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अब यूपीआई (UPI) के जरिए PF क्लेम की प्रक्रिया को और तेज करने जा रहा है. इस प्रणाली के तहत अब सदस्य UPI और ATM के माध्यम से भी अपने PF खाते से धनराशि निकाल सकेंगे.

मंत्रालय ने दी NPCI की सिफारिश को मंजूरी (EPFO UPI ATM)

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की सिफारिश को मंजूरी देते हुए इस नई प्रणाली को लागू करने का निर्णय लिया है. मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा ने बताया कि इस सुविधा को मई या जून के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा.

PF निकासी के लिए मिलेगा नया विकल्प

डावरा के अनुसार, इस नई सुविधा के माध्यम से EPFO सदस्य सीधे UPI पर अपने PF खाते की शेष राशि देख सकेंगे और साथ में औटोमेटेड सिस्टम के तहत तुरंत 1 लाख रुपये तक की निकासी भी कर सकेंगे. और ट्रांसफ़र के लिए अपना पसंदीदा बैंक खाता चुनने का विकल्प मिलेगा.

अधिक लचीलापन और नए निकासी विकल्प

EPFO ने PF निकासी के लिए उपलब्ध विकल्पों में भी विस्तार किया है. सदस्य अब निम्न कारणों के लिए भी धनराशि निकाल सकेंगे:

  • मौजूदा बीमारी का इलाज
  • आवास संबंधी आवश्यकताएँ
  • शिक्षा और विवाह

क्लैम की प्रक्रिया में बड़ा सुधार

Epfo upi atm pf withdrawal: EPFO ने अपनी प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाकर 120 से अधिक डेटाबेस को एकीकृत किया है, जिससे निकासी प्रक्रिया अब पहले से अधिक सरल और तेज हो गई है. क्लैम की प्रक्रिया का समय घटाकर मात्र 3 दिन कर दिया गया है. अब 95% दावे स्वचालित रूप से निपटाए जाते हैं. इस प्रक्रिया को और सरल बनाने की योजना पर भी कार्य जारी है.

पेंशनभोगियों को भी हाल ही में हुए सुधारों का लाभ मिला है. दिसंबर 2024 से अब तक 78 लाख पेंशनभोगियों को किसी भी बैंक शाखा से धनराशि निकालने की सुविधा प्रदान की गई है. इसके तहत पहले पेंशन निकासी के लिए जो भौगोलिक सीमाएँ थीं, उन्हें पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है. EPFO के विशाल नेटवर्क के तहत 7.5 करोड़ से अधिक सक्रिय सदस्य हैं. संगठन अपने 147 क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से हर महीने 10-12 लाख नए सदस्यों को जोड़ रहा है.

सचिव सुमिता डावरा ने कहा कि ये सुधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “जीवन को आसान बनाने” के दृष्टिकोण के तहत किए गए हैं. इस पहल का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल बनाना, आईटी अवसंरचना को मजबूत करना और कार्यबल को अधिक वित्तीय सुविधा प्रदान करना है. UPI और ATM आधारित PF निकासी प्रणाली भारत के डिजिटल वित्तीय परिवर्तन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी, जिससे लाखों कामकाजी पेशेवरों को अधिक सुविधा और गति मिलेगी.

Also Read: Gold Price: सोने की कीमत में फिर आई गिरावट, चांदी भी 500 रुपये सस्ती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >