EPFO: आपके पीएफ खाते में कंपनी कर रही है पैसा जमा या नहीं, जानें कैसे करें चेक

EPFO: अगर आप नौकरीपेशा हैं तो कंपनी आपकी सैलरी से प्रोविडेंड फंड (पीएफ) का पैसा जरूर काटती होती. ये पैसा अपने सेवानिवृति के लिए काफी महत्वपूर्ण संपत्ति है.

EPFO: अगर आप नौकरीपेशा हैं तो कंपनी आपकी सैलरी से प्रोविडेंड फंड (पीएफ) का पैसा जरूर काटती होती. ये पैसा अपने सेवानिवृति के लिए काफी महत्वपूर्ण संपत्ति है. कंपनी जितना पैसा आपके सैलरी से पीएफ में डालने के लिए काटती है. उतना ही, पैसा वो भी आपके पीएफ खाते में जमा करती है.

EPFO: पीएफ में पैसा एक फिक्स्ड नियम के तहत काटटा जाता है. ये आपके बेसिक सैलरी और डीए का 12 फीसद होता है. इसके अलावा 12 फीसद का योगदान नियोक्ता की तरफ से किया जाता है. नियोक्ता और आपके सैलरी से कटे पैसे पर ही, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के द्वारा सालाना आधार पर ब्याज दिया जाता है.

कंपनी के द्वारा जमा किये गए राशि में आपके पीएप खाते में 3.67 प्रतिशत और बाकि, 8.33 प्रतिशत आपके पेंशन खाते में जमा होता है. मगर क्या आपकी कंपनी हर महीने, आपके पीएफ का पैसा ईपीएफओ में जमा कर रही है. इसके बारे में जानकारी होना जरूरी है. नहीं, तो आपको बाद में परेशानी हो सकती है.

Also Read: Bank Strike: बैंक कर्मचारी दिंसबर में करेंगे महा-हड़ताल, जानें इस महीने कितने दिन प्रभावित रहेगा काम

कंपनी आपके खाते में पीएफ का पैसा जमा कर रही है या नहीं ये जानने के लिए आपको अपना ईपीएफओ का पासबुक चेक करना होगा. मगर, इसके लिए आपका UAN एक्टिव होना चाहिए. इसे आप खुद से चेक कर सकते हैं.

अपना पीएफ खाते का बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले ईपीएफओ के आधिकारिक वेबसाइट https://www.epfindia.gov.in/ पर जाएं. यहां आपको ऊपर की तरफ ‘Our Services’ का विकल्प दिखेगा. इस विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद, यहां से ‘for employees’ के विकल्प को चूने.

यहां से आप, ‘member passbook’ पर क्लिक करें, इसके बाद अपना UAN नंबर और पासवर्ड डालें. अपने खाते में लॉगइन करने के बाद, पासबुक का विकल्प दिखेगा. वहां क्लिक करें. इसके बाद, अपना ईपीएफ बैलेंस यहां देख सकते हैं. यहां, पीएफ अकाउंट का बैलेंस, सभी डिपॉजिट की डिटेल, समेत पूरी जानकारी आपको एक क्लिक पर दिखेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Madhuresh narayan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >