नौकरीपेशा लोगों की हुई बल्ले-बल्ले, अब UPI-ATM से निकलेगा PF का पैसा!

EPFO 3.0 Update: EPFO 3.0 से PF निकालना हुआ आसान. जानिए कब और कैसे आप ATM और UPI के जरिए अपना PF पैसा निकाल सकेंगे.

EPFO 3.0 Update:  नौकरीपेशा लोगों के लिए जल्द ही एक बड़ी सुविधा शुरू हो सकती है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने नए डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 के तहत ऐसी व्यवस्था ला रहा है, जिससे कर्मचारी अपने प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा UPI ऐप और ATM के जरिए निकाल सकेंगे. इससे PF निकालने की प्रक्रिया पहले के मुकाबले काफी आसान और तेज हो जाएगी.

फिलहाल PF का पैसा निकालने के लिए ऑनलाइन दावा (क्लेम) करना पड़ता है और उसके प्रोसेस होने का इंतजार करना होता है. लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद एलिजिबल मेंबर सीधे अपने आधार से जुड़े बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे.

क्या है EPFO 3.0?

EPFO 3.0 एक नया डिजिटल सिस्टम है, जिसे कर्मचारियों को बेहतर और तेज सेवाएं देने के लिए तैयार किया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट पर EPFO और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) मिलकर काम कर रहे हैं. इसका उद्देश्य PF से जुड़ी सेवाओं को आसान बनाना और कर्मचारियों को कम समय में पैसा उपलब्ध कराना है.

ATM से PF पैसा कैसे निकलेगा?

नई व्यवस्था के तहत EPFO अपने मेंबर्स को EPF-लिंक्ड ATM कार्ड जारी कर सकता है. यह कार्ड सामान्य डेबिट कार्ड की तरह काम करेगा. मेंबर ATM में कार्ड का उपयोग कर अपने एलिजिबल PF फंड का पैसा निकाल सकेंगे.

कितना पैसा निकाल सकेंगे?

प्रस्तावित नियमों के अनुसार मेंबर्स अपने एलिजिबल PF बैलेंस का 50% से 75% तक पैसा निकाल सकेंगे. हालांकि अंतिम सीमा और शर्तों की घोषणा EPFO की ओर से आधिकारिक लॉन्च के समय की जाएगी.

विवरणप्रस्तावित व्यवस्था
निकासी सीमा50% से 75% तक
बची हुई राशिकम से कम 25%
उद्देश्यरिटायरमेंट के लिए बचत सुरक्षित रखना

और क्या-क्या बदलने वाला है?

EPFO 3.0 के साथ कई अन्य सुविधाएं भी मिलने की उम्मीद है.

  • ऑटो-सेटलमेंट सीमा 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की गई
  • UMANG ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा मिल सकती है
  • UAN एक्टिवेशन आसान होगा
  • PF पासबुक तक पहुंच पहले से आसान होगी
  • आधार से जुड़ी जानकारी में सुधार जल्दी हो सकेगा

EPFO का मानना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद कई दावों का निपटारा कुछ ही दिनों में किया जा सकेगा.

यह सुविधा कब शुरू होगी?

सरकार के अनुसार नए सिस्टम का परीक्षण पूरा हो चुका है. केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया है कि इसकी घोषणा जल्द की जाएगी. हालांकि फिलहाल UPI और ATM के जरिए PF निकासी की सुविधा शुरू नहीं हुई है. कर्मचारी इन सेवाओं का उपयोग तभी कर सकेंगे, जब EPFO आधिकारिक लॉन्च तारीख और दिशा-निर्देश जारी करेगा.

ये भी पढ़ें: परिवार में किसी की मृत्यु के बाद तुरंत निपटाएं ये 10 जरूरी काम, वरना फंस सकते हैं आपके पैसे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >