अब एटीएम से कैश की तरह तुरंत निकाल सकेंगे PF, जानिए कब होगी शुरुआत

EPFO 3.0 : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सिस्टम को पूरी तरह डिजिटल और आधुनिक बनाने के लिए ‘EPFO 3.0’ लॉन्च करने जा रहा है. इसके लागू होने के बाद कर्मचारी अपने पीएफ खाते से बैंक अकाउंट की तरह एटीएम या यूपीआई के जरिए रियल-टाइम में पैसा निकाल सकेंगे.

EPFO 3.0 : देश के करोड़ों नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए भविष्य निधि (Provident Fund) को लेकर एक बेहद शानदार और क्रांतिकारी खबर आ रही है. अब आपको पीएफ का पैसा निकालने के लिए न तो हफ्तों का लंबा इंतजार करना पड़ेगा और न ही बार-बार फॉर्म रिजेक्ट होने की झंझट झेलनी होगी. सोचिए, जिस तरह आप एटीएम (ATM) से कैश निकालते हैं या यूपीआई (UPI) के जरिए तुरंत पेमेंट करते हैं, ठीक वैसी ही स्पीड अब आपके पीएफ क्लेम सेटलमेंट में भी दिखने वाली है.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने पूरे सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए ‘EPFO 3.0’ को धरातल पर उतारने की तैयारी कर रहा है. इसके तहत पीएफ निकासी (PF Withdrawal) की पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह रियल-टाइम और डिजिटल कर दिया जाएगा.

बैंक अकाउंट की तरह काम करेगा पीएफ खाता

EPFO 3.0 के तहत होने वाला सबसे बड़ा बदलाव कर्मचारियों को चौंकाने वाला है. नए सिस्टम के लागू होने के बाद कर्मचारी जरूरत पड़ने पर सीधे यूपीआई और एटीएम के जरिए अपने पीएफ खाते से पैसा निकाल सकेंगे.

  • कोर बैंकिंग तकनीक: ईपीएफओ अपने डेटाबेस और ट्रांजैक्शन सिस्टम को बैंकों की तरह ‘कोर बैंकिंग’ (Core Banking) तकनीक से जोड़ रहा है.
  • रियल-टाइम सेटलमेंट: अभी तक ऑनलाइन क्लेम करने के बाद पैसा बैंक खाते में आने में कई दिन या हफ्तों का समय लग जाता है, लेकिन नया सिस्टम आने के बाद ट्रांजैक्शन तुरंत (Instant) प्रोसेस होंगे. यूपीआई आधारित इस सिस्टम की टेस्टिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है.

सुविधा मिलेगी आसान, लेकिन नियम रहेंगे पुराने

एटीएम या यूपीआई से पैसा निकालने की सुविधा मिलने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप जब चाहें पूरा पैसा निकाल लें. पीएफ निकासी की लिमिट और शर्तें पूरी तरह से मौजूदा नियमों के आधार पर ही तय होंगी, जो कि इस प्रकार हैं.

पूर्ण निकासी (100% Withdrawal)

  • रिटायरमेंट: नौकरी से रिटायर होने पर कर्मचारी अपना पूरा पीएफ बैलेंस एक साथ निकाल सकते हैं.
  • बेरोजगारी की स्थिति: यदि किसी कर्मचारी की नौकरी छूट जाती है और वह लगातार 2 महीने तक बेरोजगार रहता है, तो उसे 100% फंड निकालने की अनुमति होती है.

आंशिक निकासी (Partial Withdrawal Rules)

आपातकालीन स्थितियों या जरूरी कामों के लिए आंशिक तौर पर पैसा निकालने की सीमा अभी की तरह ही तय शर्तों के अधीन रहेगी.

  • शादी ब्याह के लिए: कर्मचारी अपने कुल योगदान का अधिकतम 50% तक हिस्सा निकाल सकते हैं.
  • उच्च शिक्षा: बच्चों या खुद की उच्च शिक्षा के लिए भी 50% तक फंड निकाला जा सकता है.
  • मेडिकल इमरजेंसी: इलाज या गंभीर बीमारी की स्थिति में जरूरत के मुताबिक (कई मामलों में पूरी राशि भी) तत्काल निकाली जा सकती है.
  • मकान या जमीन खरीदना: घर बनाने या नया मकान खरीदने के लिए कर्मचारी के सर्विस पीरियड और सैलरी के आधार पर तय लिमिट के तहत पैसा ट्रांसफर होगा.

Also Rerad : करोड़ों का बिजनेस बना रही यह दुर्लभ मुर्गी, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >