यूट्यूब से हर महीने कितना कमाते हैं Elvish Yadav? जानें कितने चैनल के हैं मालिक

Elvish Yadav: पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव अपने स्वैग से अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं. यूट्यूब पर उनके 2 चैनल है. आइये जानते हैं इससे वह कितनी कमाई करते हैं.

Elvish Yadav: सोशल मीडिया सेंसेशन और पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद उनकी किस्मत बदली और तबसे उन्होंने कई शोज किए. जिसमें रोडीज, लाफ्टर शेफ्स और कई म्यूजिक एल्बम शामिल है. एल्विश के 2 यूट्यूब चैनक “एल्विश यादव” और “एल्विश यादव व्लॉग्स” है, जिसपर 14.5 मिलियन और 7.49 मिलियन फॉलोवर्स है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि यूट्यूबर इससे कितना कमाते हैं.

यूट्यूब से हर महीने कितना कमाते हैं एल्विश यादव

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एल्विश यादव की नेटवर्थ करीब 40 करोड़ है. वह मुख्य तौर पर यूट्यूब से कमाते हैं. यूट्यूबर प्रति साल 2 से 3 करोड़ रुपये कमाते हैं. वहीं उनकी मंथली इनकम 40 लाख के करीब है. YouTube पर प्रति वीडियो एल्विश 4 से 6 लाख रुपये कमाते हैं. इसके अलावा, बिग बॉस ओटीटी 2 में उनकी भागीदारी के लिए उन्हें 15-20 लाख रुपये मिले थे.

एल्विश यादव की संपत्ति

एल्विश यादव का गुड़गांव में 16 बीएचके घर भी है, जो करीब 10 करोड़ रुपये का है. इसके अलावा, एल्विश के पास स्नीकर्स का भी कलेक्शन है. जिसमें Nike जॉर्डन, डायर, गुच्ची शामिल है. एल्विश के गैराज में कई लग्जरी कारें मौजूद है. जिसमें वह एक पॉर्श 718 बॉक्सस्टर के मालिक है, जिसकी भारत में कीमत लगभग 1.46 करोड़ रुपये है. उनके पास एक फॉर्च्यूनर भी है, जिसकी कीमत 42 लाख रुपये है. यूट्यूबर कई विवादों का भी हिस्सा रह चुके हैं. सांप के जहर मामले में उन्हें जेल हुई थी. हालांकि फिलहाल वह बेल पर बाहर हैं. हाल ही में एल्विश ने बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट चुम दरांग पर भी विवादित टिप्पणी की थी. जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था.

यह भी पढ़ें- Ranveer Allahbadia: यूट्यूब से हर महीने कितना कमाते हैं रणवीर अल्लाहबादिया? इस चैनल ने दिलाई पॉपुलैरिटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >