Elon Musk On Wikipedia : एलन मस्क ने विकिपीडिया को दिया ऑफर, नाम बदलो, 1 अरब डॉलर पाओ

Elon Musk On Wikipedia : अक्टूबर 2023 में एलन मस्क ने विकिपीडिया को एक अरब डॉलर देने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन शर्त यह थी कि विकिपीडिया को अपना नाम बदलकर ‘डिकिपीडिया’ करना होगा.

Elon Musk On Wikipedia: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक बार फिर विकिपीडिया को नाम बदलने के लिए 1 अरब डॉलर देने का प्रस्ताव दोहराया है. एलन मस्क ने ट्वीट्स की एक थ्रेड में कहा कि उनका यह ऑफर अब भी कायम है. यह प्रतिक्रिया उन्होंने ट्विटर यूजर ‘John’s Memes’ के एक पोस्ट के जवाब में दी. उस पोस्ट में यूजर ने पूछा था, “क्या यह ऑफर अब भी है @elonmusk?” इसके जवाब में मस्क ने लिखा, “ऑफर अब भी कायम है. कर डालो…”.

नाम बदलकर ‘डिकिपीडिया’ करने का मजाकिया प्रस्ताव

अक्टूबर 2023 में एलन मस्क ने विकिपीडिया को एक अरब डॉलर देने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन शर्त यह थी कि विकिपीडिया को अपना नाम बदलकर ‘डिकिपीडिया’ करना होगा. एक ट्विटर यूजर पिएट (Piet) ने एक मीम साझा किया जिसमें एक व्यक्ति के सिर पर ‘विकिपीडिया’ लिखा था और कैप्शन था “जब मैं विकिपीडिया पर पेज खोलता हूं, तो वह आर्थिक सहायता मांगता है.” इस पर मस्क ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “हर बार” और इसके साथ एक स्माइली इमोजी जोड़ी.

विकिपीडिया को दान न देने की अपील

पिछले साल के अंत में, एलन मस्क ने अपने समर्थकों से विकिमीडिया फाउंडेशन (Wikipedia की मूल संस्था) को दान न देने की अपील की. मस्क ने विकिपीडिया पर संपादन अधिकारों में असंतुलन और उनके “Diversity, Equity, and Inclusion (DEI)” प्रयासों पर खर्च को लेकर आपत्ति जताई. उन्होंने ट्वीट किया:

“Wikipedia को तब तक दान न दें जब तक वे संपादन में संतुलन बहाल नहीं करते.” यह टिप्पणी उन्होंने तब की जब ‘Libs of TikTok’ अकाउंट ने विकिपीडिया के बजट का एक चार्ट साझा किया. उस चार्ट में दिखाया गया था कि विकिपीडिया ने अपने 2023-24 के $177 मिलियन बजट का 29% हिस्सा ‘समावेशन और सुरक्षा’ जैसे कार्यक्रमों पर खर्च किया.

Also Read: इंतजार हुआ खत्म! भारत में लॉन्च होने जा रही है Tesla, जानिए कारों की कीमत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >