Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने एलन मस्क, मुकेश अंबानी 13वें नंबर पर

एलन मस्क की संपत्ति में पिछले एक सप्ताह में काफी वृद्धि हुई है और इसकी वजह है टेस्ला कंपनी के शेयरों में तेजी.

World Richest Person: ट्‌विटर और टेस्ला जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति बन गये हैं. Bloomberg Billionaires Index द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार एलन मस्क की संपत्ति में 1.92 बिलियन की बढ़ोतरी हुई है जिसकी वजह से उन्होंने फ्रांस के बर्नार्ड अरनाॅल्ट को शिकस्त देकर अमीरों की सूची में अपना परचम लहरा दिया और शिखर पर पहुंच गये हैं.

टेस्ला कंपनी के शेयरों में तेजी

जानकारी के अनुसार एलन मस्क की संपत्ति में पिछले एक सप्ताह में काफी वृद्धि हुई है और इसकी वजह है टेस्ला कंपनी के शेयरों में तेजी. एलन मस्क का टोटल नेटवर्थ 192 बिलियन अमेरिकी डाॅलर है. एलन मस्क अमेरिका के रहने वाले हैं और उनके पास ट्विटर, टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियां हैं.

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की ताजा रेंकिंग

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की ताजा रेंकिंग के मुताबिक एलन मस्क की नेटवर्थ 192 बिलियन डॉलर के साथ नंबर एक की कुर्सी पर विराजमान हैं, जबकि बर्नार्ड अरनाॅल्ट की नेटवर्थ 187 बिलियन डॉलर है और वे नंबर दो की पोजिशन पर हैं. उनकी कुल संपत्ति में 5.25 बिलियन की गिरावट दर्ज की गयी है. तीसरे नंबर पर जेफ बेजोस हैं जिनकी कुल संप्ति 144 बिलियन डाॅलर है. चौथे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स हैं जिनकी कुल संपत्ति 125 बिलियन डॉलर है. लैरी इलिशन 118 बिलियन डाॅलर के साथ पांचवें स्थान पर हैं.

मुकेश अंबानी 13वें नंबर पर हैं

अमीरों की इस लिस्ट में कोई भी भारतीय शामिल नहीं है. 13वें नंबर पर मुकेश अंबानी है, जिनका नेटवर्थ 84.7 बिलियन डाॅलर हैं. उनकी संपत्ति में 1.73 बिलियन डाॅलर की कमी हुई है. गौतम अदाणी 19वें नंबर पर हैं, उनकी कुल संपत्ति 61.3 बिलियन डाॅलर है. गौतम अदाणी की संपत्ति में 310 मिलियन डाॅलर की कमी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >