DUSU अध्यक्ष आर्यन मान की फैमिली कितनी संपत्ति की मालिक, पिता शराब कारोबारी, जानिए पूरी कहानी

Aryan Mann Family Net Worth: डूसू (DUSU) चुनाव 2025 में एबीवीपी के आर्यन मान बने अध्यक्ष. उनके पिता, सिकंदर मान, एक करोड़पति शराब कारोबारी हैं और परिवार की कुल संपत्ति लगभग 1,590 करोड़ रुपये है. सोशल मीडिया पर उनके महंगी गाड़ियों में प्रचार करने वाले वीडियो भी वायरल हुए.

Aryan Mann Family Net Worth: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2025 का परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गया. इस बार अध्यक्ष पद पर एबीवीपी (ABVP)ने जीत दर्ज की है, जबकि उपाध्यक्ष पद एनएसयूआई के खाते में गया. एबीवीपी के उम्मीदवार आर्यन मान ने अध्यक्ष पद जीतकर इस चुनाव में इतिहास रच दिया.

आर्यन मान कौन हैं?

आर्यन मान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सक्रिय छात्र नेताओं में से एक हैं. 2025 में डूसू चुनाव में उन्होंने एबीवीपी का नेतृत्व करते हुए अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी.

फैमिली की संपत्ति और व्यवसाय

आर्यन मान का परिवार बिजनेस जगत में जाना-माना नाम रखता है. उनके पिता, सिकंदर मान, बेरी स्थित एडीएस ग्रुप के कार्यकारी निदेशक हैं और परिवार की पहचान मशहूर रॉयल ग्रीन शराब ब्रांड से भी जुड़ी है. आर्यन के बड़े भाई विराट मान एडीएस ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं और रोकोब्रांड के निदेशक भी हैं. सूत्रों के अनुसार, विराट पूरे डूसू चुनाव में आर्यन का मजबूत समर्थन रहे. सोशल मीडिया पर आर्यन मान के कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें वे महंगी और लग्जरी गाड़ियों में प्रचार करते दिखाई दिए. आर्यन मान की फैमिली की कुल संपत्ति लगभग 1,590 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

चुनावी मुकाबला और वोटिंग

अध्यक्ष (President) पद पर एबीवीपी के आर्यन मान ने जीत दर्ज की.उन्हें कुल 28,841 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी एनएसयूआई की जोसलीन नंदिता चौधरी को केवल 12,645 वोट मिले. यानी आर्यन मान ने लगभग 16,196 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की.

Also Read: PhonePe को RBI की मंजूरी, SMEs और मर्चेंट्स के लिए डिजिटल भुगतान आसान होगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >