Donald Trump: शपथ ग्रहण के बाद ट्रंप की सैलरी का खुलासा, जानें चौंका देने वाली रकम

Donald Trump: आईए जानते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप को कितनी सैलरी मिलेगी, साथ ही उन्हें और कौन-कौन सी मुफ्त सुविधाएं प्राप्त होंगी

Donald Trump ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस को हराकर जीत हासिल की है. 20 जनवरी को वह अमेरिकी राष्ट्रपति की शपथ लेंगे. इसके साथ ही उन्हें सैलरी और विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिलेगा. आइए जानते हैं कि ट्रंप को बतौर राष्ट्रपति कितनी सैलरी और कौन सी सुविधाएं मिलेंगी.

डोनाल्ड ट्रंप की सैलरी

अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप को सालाना 4 लाख डॉलर की सैलरी मिलेगी, जो भारतीय रुपये में लगभग 3.37 करोड़ रुपये बनती है. इसके अलावा, ट्रंप को 50 हजार डॉलर का अतिरिक्त भत्ता मिलेगा, जो उनके कपड़े और अन्य भत्तों के लिए होगा. भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 42 लाख रुपये होगी.

राष्ट्रपति बनने पर मिलने वाले अन्य भत्ते

व्हाइट हाउस में एंट्री के वक्त नए राष्ट्रपति को एक लाख डॉलर मिलेंगे यानी लगभग 84 लाख रुपये. इस राशि का उपयोग ट्रंप अपने आवास की साज-सज्जा में कर सकते हैं. इसके अलावा, ट्रंप को हर साल 19 हजार डॉलर यानी लगभग 16 लाख रुपये एंटरटेनमेंट भत्ते के रूप में मिलेंगे. इसके साथ ही, उन्हें सालाना एक लाख डॉलर का ट्रैवेल अलाउंस मिलेगा, जो लगभग 84 लाख रुपये होगा और यह राशि पूरी तरह से नॉन-टैक्सेबल होगी.

मुफ्त सुविधाएं

अमेरिकी राष्ट्रपति को बहुत सारी मुफ्त सुविधाएं भी मिलती हैं. इनमें शामिल हैं:

  • लिमोजिन कार: यात्रा के लिए एक लिमोजिन कार.
  • मरीन हेलीकॉप्टर: राष्ट्रपति के लिए विशेष हेलीकॉप्टर.
  • एयर फोर्स वन: राष्ट्रपति के हवाई यात्रा के लिए विशेष विमान.

इसके अलावा, ट्रंप को हेल्थकेयर, कुक, माली, मेड और अन्य स्टाफ भी प्रदान किए जाएंगे

Also Read : कैसे खरीदें Jio Coin, क्या है इसकी कीमत और कैसे होगी मोटी कमाई? जानें पूरी जानकारी

Also Read : IIT Baba की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश, विदेश में करते थे नौकरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >