Donald Trump का अनोखा प्रस्ताव,सरकारी कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने पर मिलेगी 8 महीने की सैलरी

Donald Trump ने दिया अनोखा प्रस्ताव, सरकारी कर्मचारियों को स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने पर 8 महीने की सैलरी मिलेगी, जिससे प्रशासनिक सुधार और सरकारी खर्चों में कटौती की योजना बनाई जा रही है.

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने संघीय कर्मचारियों के लिए एक नया प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें उन्हें अपनी नौकरी खुद छोड़ने का मौका दिया गया है. इस योजना के तहत, जिन कर्मचारियों द्वारा 6 फरवरी 2025 तक इस्तीफा दिया जाएगा, उन्हें 8 महीने तक की तनख्वाह मिल सकती है. यह कदम ट्रंप प्रशासन की सरकारी कर्मचारियों की संख्या घटाने और सरकारी तंत्र को अधिक प्रभावी बनाने के प्रयासों का हिस्सा है.

बायआउट योजना के तहत क्या मिलेगा?

Donald Trump offers government employees to quit their jobs: अमेरिकी सरकार( Federal government of the United States) के ह्यूमन रिसोर्स विभाग, ‘ऑफिस ऑफ पर्सनल मैनेजमेंट’ (OPM) ने इस बायआउट योजना के लिए एक मेमो जारी किया है, जिसमें कर्मचारियों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 6 फरवरी तक का समय दिया गया है. जिन कर्मचारियों को यह योजना स्वीकार्य होगी, उन्हें इस्तीफा देने पर 8 महीने की सैलरी और कुछ अन्य लाभ मिलेंगे. इसके अतिरिक्त, उन्हें व्यक्तिगत कार्य आवश्यकताओं से छूट भी दी जाएगी और वे 30 सितंबर तक अपने सारे लाभ प्राप्त कर सकेंगे.

मेमो पर उठाए जा रहे सवाल

यह योजना कई कर्मचारियों में चिंता का कारण बन रही है. उनका कहना है कि इस प्रकार के प्रस्ताव कर्मचारियों के अधिकारों को प्रभावित कर सकते हैं और उनके कार्य की गुणवत्ता पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं. कुछ लोगों का मानना है कि यह ट्रंप प्रशासन के प्रयासों का हिस्सा है, जिनका उद्देश्य संघीय कर्मचारियों को अधिक प्रभावी और चुस्त बनाना है.

रेसिजनेशन लेटर का विकल्प

मेमो में यह भी उल्लेख किया गया है कि जिन कर्मचारियों को अपनी वर्तमान भूमिका जारी रखने में रुचि नहीं है, उन्हें इस्तीफा देने का अवसर मिलेगा. यह कार्यक्रम 28 जनवरी से 6 फरवरी तक उपलब्ध रहेगा, और इसमें भाग लेने वाले कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने के बावजूद सभी लाभ और सुविधाएं मिलेंगी.

Also Read : फरवरी 2025 में बैंक कब और कहां रहेंगे बंद? देखें छुट्टियों की सूची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >