Dhanteras 2021 : घर बैठे आराम से खरीदें सोना, यहां जानें खरीदने की पूरी प्रक्रिया...

पेटीएम आपको डिजिटल सोना खरीदने का अवसर दे रहा है. तो आइए जानते हैं कि आप पेटीएम के जरिये कैसे सोना खरीद सकते हैं.

आज धनतेरस के अवसर पर अगर आप भी सोना खरीदना चाहते हैं, लेकिन कोरोना की वजह से अगर आप भीड़भाड़ से बचना चाहते हैं तो आपके लिए आनलाइन सोना खरीदना का सुअवसर है. डिजिटल गोल्ड खरीदने में आपको खतरा भी कम है.

पेटीएम आपको डिजिटल सोना खरीदने का अवसर दे रहा है. तो आइए जानते हैं कि आप पेटीएम के जरिये कैसे सोना खरीद सकते हैं. अगर आप पेटीएम इस्तेमाल करते हैं तो बेहतर है और अगर आपने कभी भी पेटीएम इस्तेमाल नहीं किया है तो आपको सबसे गूगल प्ले स्टोर से पेटीएम को डाउनलोड करना होगा. पेटीएम एप को ओपन करने के बाद आपको वहां गोल्ड सर्च करना होगा.

गोल्ड सर्च करने के बाद आप अपनी पसंद के अनुसार गोल्ड का वजन और मूल्य चुनें. आप मूल्य और वजन के अनुसार सोना चुन सकते हैं. इसके बाद प्रोमो कोड दर्ज करें और प्रोसिड बटन पर प्रेस करके आगे बढ़ें और सोना खरीदें.

इस तरह सोना खरीदकर आप भीड़भाड़ वाले बाजार में जाने से बच सकते हैं और आसानी से अपने पसंद का सोना खरीद सकते हैं.

Also Read: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को छह नवंबर तक के लिए ईडी की हिरासत में भेजा गया, ये हैं आरोप

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >