Air Ticket Price: दिल्ली से मुंबई का हवाई टिकट 14 हजार का, दुनियाभर में सबसे महंगा; क्या है वजह?

एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली से मुंबई नॉन-स्टॉप उड़ान भरने के लिए 24 घंटे की एडवांस परचेज हवाई किराया, वर्तमान में लगभग 14,000 रुपये है, जो दुनिया के सबसे महंगे घरेलू किराये में से एक है. क्यों महंगे हुए हवाई टिकट?

Air Ticket Domestic Price: भारत में डोमेस्टिक फ्लाइट का किराया अचानक से आसमान छूने लगा है. आप अगर दिल्ली से कुछ शहरों का हवाई टिकट 24 घंटे पहले बुक कराना चाहेंगे, तो रेट्स आपको चौंका सकती हैं. इन घरेलू उड़ानों का किराया कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स से भी ज्यादा है. अलग यह है कि दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट के लिए वन-वे नॉन स्टॉप फ्लाइट के लिए 14,000 रुपये का था और दो मेट्रो शहरों के बीच नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया बढ़कर 37,000 रुपये हो गया. अंतिम मिनट या तुरंत बुक किये गए टिकटों की कीमत वर्तमान में औसत व्यक्ति का बजट खराब कर रही है.

दुनिया के सबसे महंगे घरेलू किराये में से एक

अंगरेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली से मुंबई नॉन-स्टॉप उड़ान भरने के लिए 24 घंटे की एडवांस परचेज हवाई किराया, वर्तमान में लगभग 14,000 रुपये है, जो दुनिया के सबसे महंगे घरेलू किराये में से एक है. आपको बता दें कि कमजोर रुपये के बावजूद भारतीय यात्री को अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों के सबसे व्यस्त घरेलू मार्गों पर अंतिम किराया इससे सस्ते में मिल जाएगा.

Also Read: Air Ticket: जानिए किस सीजन में महंगी होती है हवाई टिकट की कीमत? सिंधिया ने बताया उतार-चढ़ाव का कारण

क्यों महंगे हुए हवाई टिकट?

देश के छह सबसे व्यस्त मार्गों में से पांच के लिए स्पॉट हवाई किराये में वृद्धि दर्ज की गई है. यह बढ़त पिछले महीने में तीन बार दर्ज जा चुकी है. चूंकि विमानन व्यवसाय एक विनियमित क्षेत्र है, ऐसे में भारत में हवाई किराये की निगरानी के लिए कोई नियामक एजेंसी नहीं है. चूंकि आपूर्ति और मांग की बाजार शक्तियां इस क्षेत्र को चलाती हैं, ऐसे में उत्तर भारत में गर्मियों की छुट्टियों की वजह से जून के महीने में हवाई यात्रा की मांग ज्यादा रहती है और इसका असर टिकट की कीमतों पर पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >