PM सूर्य घर योजना : दिल्ली के 2.25 लाख परिवारों को फ्री सोलर पैनल की सौगात, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

दिल्ली सरकार ने PM सूर्य घर योजना के तहत नया पोर्टल लॉन्च किया है. अब 2.25 लाख घरों को मुफ्त सोलर पैनल मिलेंगे, जिससे बिजली का बिल शून्य हो जाएगा. घर बैठे आवेदन करें.

PM सूर्य घर योजना : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को राजधानी के लोगों के लिए एक नया रजिस्ट्रेशन पोर्टल लॉन्च किया है. इस योजना के तहत पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर 2.25 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे. सीएम ने इसे डबल इंजन सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह मुफ्त की राजनीति नहीं बल्कि विकास की राजनीति है.

सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि 3 किलोवाट (kW) क्षमता तक के सोलर पैनल लगाने का पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी. आम उपभोक्ता को इसके लिए एक रुपया भी नहीं देना होगा. पोर्टल चालू होते ही दिल्ली के लोग घर बैठे मुफ्त बिजली के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन दर्ज करा सकते हैं.

क्या है पीएम सूर्य घर योजना और इससे कैसे होगा फायदा?

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2024 में की थी. इसका मकसद देशभर के एक करोड़ घरों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त सौर बिजली मुहैया कराना है.

अगर आपके घर की छत पर पर्याप्त धूप आती है, तो आप इस सिस्टम को लगवा सकते हैं. दिनभर आपके घर के पंखे, फ्रिज, कूलर और लाइट सीधे धूप से बनने वाली बिजली से चलेंगे. इतना ही नहीं, जरूरत से ज्यादा पैदा होने वाली बिजली सीधे ग्रिड में चली जाएगी, जिससे आपका महीने का बिल शून्य हो जाएगा.

अप्लाई करने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी हैं?

इस योजना का फायदा उठाने के लिए बहुत ज्यादा कागजी झंझट नहीं है. आपके पास बस ये बेसिक चीजें होनी चाहिए:

  • घर का चालू बिजली बिल (जिसमें सीए या उपभोक्ता नंबर दर्ज हो).
  • आधार कार्ड और उससे जुड़ा एक्टिव मोबाइल नंबर.
  • बैंक खाते की पासबुक या कैंसिल चेक (सब्सिडी ट्रांसफर के लिए).
  • घर की छत की एक साफ तस्वीर.

मोबाइल से घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद आसान है:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाएं या दिल्ली सरकार द्वारा जारी नए पोर्टल को खोलें.
  2. होमपेज पर जाकर अपना राज्य और बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी (DISCOM) चुनें, फिर बिजली बिल का कंज्यूमर नंबर दर्ज करें.
  3. मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर ओटीपी की मदद से रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  4. इसके बाद रूफटॉप सोलर के लिए दिए गए फॉर्म को भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सबमिट कर दें.

मंजूरी मिलते ही अप्रूव्ड वेंडर आपकी छत का मुआयना कर पैनल लगा देगा और नेट मीटरिंग की प्रक्रिया पूरी होते ही आपको फ्री बिजली का लाभ मिलने लगेगा.

ये भी पढ़ें: दीपावली-छठ पर घर जाने का है प्लान, तो टेंशन की नहीं कोई बात; रेलवे चलाएगी 1000+ स्पेशल ट्रेनें

ये भी पढ़ें: PM Kisan 24th Installment: 24वीं किस्त आने से पहले डाउनलोड करें ये App, घर बैठे होगी e-KYC और मिलेगी हर जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >