Delhi Budget 2025: CM रेखा गुप्ता ने खींची ₹1 लाख करोड़ रुपये बजट की लंबी रेखा

Delhi Budget 2025: सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के लिए ₹1 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट पेश किया, जिसे अब तक का सबसे बड़ा बजट बताया गया, विकास योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया

Delhi Budget 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 31.5 प्रतिशत अधिक है. उन्होंने इस बजट को “ऐतिहासिक” करार देते हुए दावा किया कि यह भ्रष्टाचार और अक्षमता के दौर के अंत का संकेत है.

रेखा गुप्ता ने बजट में पूंजीगत व्यय को दोगुना कर 28,000 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव रखा है, जिसे मुख्य रूप से सड़क, सीवर प्रणाली और जल आपूर्ति जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के विकास पर खर्च किया जाएगा. इसके अलावा, बिजली, सड़क, पानी और परिवहन सहित 10 प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है.

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में परिवहन संपर्क को बेहतर बनाने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार ने पात्र महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने के लिए 5,100 करोड़ रुपये का आवंटन किया है. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के तहत 2,144 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं.

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार ने दिल्ली में 26 वर्षों के बाद बजट पेश किया है. हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) को हराकर सत्ता में वापसी की थी.

इसके अतिरिक्त, शिक्षा क्षेत्र में सुधार लाने के लिए दिल्ली सरकार ने स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर करने, स्मार्ट क्लासरूम की संख्या बढ़ाने और शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को मजबूत करने के लिए 3,200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यमुना नदी की सफाई एवं पुनर्वास के लिए 1,500 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है.

इस बजट के माध्यम से रेखा गुप्ता ने दिल्ली के समग्र विकास पर जोर दिया है, जिसमें बुनियादी ढांचा सुधार, स्वास्थ्य सेवाएं, महिला कल्याण और पर्यावरण संरक्षण को प्रमुख स्थान दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >