Delhi Budget 2025: दिल्ली वालों को हेल्थ का ‘डबल कवर’, अब आयुष्मान योजना में मिलेगा ₹10 लाख का बीमा

Delhi Budget 2025: दिल्ली सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत बड़ा ऐलान किया है. अब दिल्लीवासियों को स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए डबल कवर मिलेगा. केंद्र सरकार के ₹5 लाख बीमा के अलावा, दिल्ली सरकार ने अतिरिक्त ₹5 लाख का कवर जोड़ते हुए कुल ₹10 लाख का बीमा सुनिश्चित किया.

Delhi Budget 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 25 मार्च 2025 को दिल्ली विधानसभा में ₹1 लाख करोड़ का बजट पेश किया. इस बजट में आयुष्मान योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया गया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि जन आरोग्य योजना के तहत अब लाभार्थियों को कुल ₹10 लाख का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा.

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा ₹5 लाख का स्वास्थ्य बीमा पहले से दिया जाता था, लेकिन अब दिल्ली सरकार इसमें ₹5 लाख का अतिरिक्त बीमा कवर जोड़ेगी. इसका अर्थ है कि दिल्लीवासियों को कुल ₹10 लाख का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया जाएगा. इस योजना के लिए सरकार ने बजट में ₹2,144 करोड़ का प्रावधान किया है.

केजरीवाल पर कसा तंज

रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार ने आयुष्मान योजना को दिल्ली में लागू नहीं किया था क्योंकि वे चाहते थे कि इस योजना में उनका नाम जोड़ा जाए. उन्होंने कहा, “जब ऐसा नहीं हुआ तो केजरीवाल ने दिल्ली में इस योजना को रोक दिया, जिससे जनता का नुकसान हुआ.”

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता में आते ही पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को लागू करने का निर्णय लिया, ताकि दिल्लीवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें और आर्थिक संकट के समय उन्हें मदद मिल सके. इसके अलावा, बजट में शिक्षा, परिवहन, महिला सुरक्षा और रोजगार पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. सरकार ने दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई नई परियोजनाओं की घोषणा की है, जिससे दिल्ली के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

Also Read: CM रेखा गुप्ता ने खींची ₹1 लाख करोड़ रुपये बजट की लंबी रेखा

आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

यदि आप प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (PMJAY) के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ आसान प्रक्रियाएं अपनानी होंगी.

कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से आवेदन

  • आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं.
  • वहां मौजूद अधिकारी आपके आधार कार्ड, राशन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज के आधार पर आपकी पात्रता की जांच करेंगे.
  • यदि आप योजना के लिए पात्र पाए जाते हैं, तो आपका आयुष्मान कार्ड बना दिया जाएगा.

आयुष्मान भारत की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन

  • आप https://pmjay.gov.in वेबसाइट पर जाकर योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
  • होमपेज पर ‘Am I Eligible’ ऑप्शन पर क्लिक करें और अपने मोबाइल नंबर और OTP के माध्यम से लॉग इन करें.
  • मांगी गई जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें.
  • यदि आपका आवेदन मंजूर हो जाता है, तो आपको आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा.

अस्पतालों और हेल्थ कैंप के माध्यम से आवेदन

  • सरकार की ओर से अधिकृत अस्पतालों और हेल्थ कैंप्स में भी आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा दी जाती है.
  • वहां पर पंजीकरण कराकर अपनी पात्रता की जांच करवाएं और आवश्यक दस्तावेज जमा करें.
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाएगा.

किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

आयुष्मान भारत योजना के तहत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक होंगे:

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • परिवार पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >