Dearness Allowance Hike : बेसिक सैलरी का 50% हो जाएगा यह भत्ता, इस तारीख के बाद होगा ऐलान

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नया साल 2024 बड़ी खुशी लेकर आने वाला है. क्योंकि सातवें वेतन आयोग के तहत मिलने वाला महंगाई भत्ता 50 फीसद तक पहुंच सकता है. यानि उन्हें पहली बार बेसिक सैलरी का आधा महंगाई भत्ते के रूप में मिलेगा.

Dearness Allowance Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नया साल 2024 बड़ी खुशी लेकर आने वाला है. क्योंकि सातवें वेतन आयोग के तहत मिलने वाला महंगाई भत्ता 50 फीसद तक पहुंच सकता है. यानि उन्हें पहली बार बेसिक सैलरी का आधा महंगाई भत्ते के रूप में मिलेगा. जानकार बताते हैं कि 7th pay matrix जनवरी 2016 से लागू है और बीते 8 साल में यह पहली बार होगा जब DA इतने प्रतिशत पर पहुंच जाएगा.

महंगाई भत्ते की गणना करने वाले और एजी ऑफिस ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी के मुताबिक 31 जनवरी के बाद दिसंबर 2023 के आंकड़े सामने आ जाएंगे. लेबर मिनिस्ट्री के All India Consumer Price Index- Industrial worker (AICPI-IW) के नवंबर के आंकड़े आ गए हैं. इसमें 0.7 अंक की बढ़ोतरी हुई है. अक्टूबर में यह 138.4 था जो नवंबर में बढ़कर 139.1 पर पहुंच गया.

हरिशंकर तिवारी के मुताबिक नवंबर के आंकड़े के हिसाब से महंगाई भत्ते की गणना करें तो यह करीब 49.66 प्रतिशत बनता है. अगर इसमें दिसंबर में कोई बढ़ोतरी नहीं भी होती है तो भी केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता बढ़कर 50 फीसद पर पहुंच जाएगा. अभी सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों को 46 फीसद की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है.

कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता

अगर किसी कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है तो 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से उनकी सैलरी में खासी बढ़ोतरी होगी.

  • नया महंगाई भत्ता (50%)-9000 रुपए/महीना

  • अभी मिल रहा महंगाई भत्ता (46%)-8280 रुपए/महीना

  • कितनी हुई बढ़ोतरी 9000-8280-720 रुपए/महीना

  • सालाना सैलरी में इजाफा-720X12= 8640 रुपए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Demodemo

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >