DA Hike: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, डीए बढ़कर हुआ 55%, जनवरी से मिलेगा फायदा

DA Hike: राजस्थान सरकार ने 12.50 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देते हुए महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी की है. अब डीए 53% से बढ़कर 55% हो गया है, जो 1 जनवरी 2025 से लागू होगा. एरियर जीपीएफ में जमा होगा

DA Hike: राजस्थान सरकार ने राज्य के 12.50 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नववर्ष और वित्तीय वर्ष की शुरुआत पर महंगाई भत्ते और राहत (DA/DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है. अब कर्मचारियों को 53% की जगह 55% महंगाई भत्ता मिलेगा.

कितना बढ़ा DA?

राज्य सरकार ने 7वें वेतनमान के तहत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 2% की वृद्धि की है. नई दरें 1 जनवरी 2025 से लागू होंगी. यानी अब कर्मचारियों का डीए 53% से बढ़कर 55% हो गया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए लिखा  “विक्रम संवत 2082 और वित्तीय वर्ष 2025-26 के शुभारंभ पर राज्य कर्मचारियों/पेंशनर्स के डीए में 2% की बढ़ोतरी को स्वीकृति दी गई है. यह वृद्धि 1 जनवरी 2025 से लागू होगी.”

राज्य सरकार के इस फैसले से करीब 12.50 लाख लोगों को लाभ होगा, जिनमें लगभग 8 लाख कर्मचारी और 4.40 लाख पेंशनर्स शामिल हैं. इन सभी को जनवरी 2025 से बढ़ा हुआ डीए मिलेगा.

कब और कैसे मिलेगा पैसा?

  • जनवरी 2025 से नई दरें लागू होंगी
  • जनवरी, फरवरी और मार्च का एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में जमा किया जाएगा
  • अप्रैल 2025 से नकद भुगतान शुरू होगा, यानी बढ़ा हुआ डीए सीधी सैलरी में जुड़ जाएगा

केंद्र के बराबर हुआ राज्य का डीए

मार्च 2025 में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए बढ़ाकर 55% कर दिया था. अब राजस्थान सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को वही लाभ दिया है. यानी अब राज्य और केंद्र दोनों जगह डीए की दरें एक जैसी हो गई हैं.

DA बढ़ने का क्या मतलब है?

महंगाई भत्ता कर्मचारियों की सैलरी का वह हिस्सा होता है जो महंगाई से राहत देने के लिए जोड़ा जाता है. जब महंगाई बढ़ती है, तो सरक��र डीए में बढ़ोतरी करके उसका असर कम करने की कोशिश करती है. इस बढ़ोतरी से न सिर्फ सैलरी बढ़ती है बल्कि रिटायरमेंट लाभ भी बढ़ते हैं.

Also Read: Ladli Behna Yojana: किस्त से पहले लिस्ट से बाहर हुईं लाखों महिलाएं, अभी चेक करें अपना नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >