D Gukesh Net Worth: 18 साल की उम्र में करोड़ों के मालिक बने शतरंज के नए बादशाह

D Gukesh Net Worth: डी. गुकेश जिन्हें डोमराजू गुकेश के नाम से भी जाना जाता है. हाल ही में 18 साल की उम्र में विश्व शतरंज चैंपियन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया

D Gukesh Net Worth: डी. गुकेश जिन्हें डोमराजू गुकेश के नाम से भी जाना जाता है. हाल ही में 18 साल की उम्र में विश्व शतरंज चैंपियन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. उन्होंने 12 दिसंबर 2024 को फाइनल मुकाबले में चीन के डिंग लिरेन को 7.5-6.5 के स्कोर से हराकर यह उपलब्धि हासिल की. गुकेश अब इस खिताब को जीतने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले यह सम्मान विश्वनाथन आनंद को प्राप्त हुआ था.

शुरुआत से सफलता तक का सफर

गुकेश ने शतरंज खेलना महज सात साल की उम्र में शुरू किया और बचपन से ही अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा. उन्होंने 2015 में एशियाई स्कूल शतरंज चैंपियनशिप में अंडर-9 श्रेणी का खिताब जीता. 2018 में उन्होंने अंडर-12 श्रेणी में विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप और एशियाई युवा शतरंज चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए.

ग्रैंडमास्टर बनने की यात्रा

गुकेश ने 15 जनवरी 2019 को सिर्फ 12 साल, 7 महीने और 17 दिन की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल कर लिया  जिससे वह यह उपलब्धि पाने वाले इतिहास के दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. इससे पहले उन्होंने 2017 में अंतर्राष्ट्रीय मास्टर का खिताब जीता था.

Also Read: Zomato पर ठाणे जीएसटी विभाग का शिकंजा, 803 करोड़ की मांग पर मचा हड़कंप

2024 विश्व चैंपियनशिप की ऐतिहासिक जीत

गुकेश ने 2024 विश्व शतरंज चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करने से पहले अप्रैल में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीता. फाइनल मुकाबले में उन्होंने डिंग लिरेन को हराकर सबसे कम उम्र में यह खिताब जीतने का रिकॉर्ड बनाया.

मैच जीतने के बाद जश्न मनाते हुए डी गुकेश

पुरस्कार राशि और संपत्ति

गुकेश की हालिया जीत के साथ उनकी अनुमानित कुल संपत्ति ₹20 करोड़ (लगभग $2.4 मिलियन) तक पहुंच गई है. इस जीत से पहले 2024 में उनकी संपत्ति ₹8.26 करोड़ थी.

2024 विश्व चैंपियनशिप की कुल पुरस्कार राशि $2.5 मिलियन थी, जिसमें से गुकेश ने तीन गेम जीतकर $600,000 (लगभग ₹5.07 करोड़) अर्जित किए. इसके अलावा, $1.5 मिलियन की शेष राशि दोनों खिलाड़ियों के बीच बराबर बांटी गई जिससे गुकेश को कुल $1.35 मिलियन (लगभग ₹11.45 करोड़) मिले.

गुकेश ने अपनी ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने इस पल का सपना दस साल पहले देखा था. उनकी सफलता न केवल भारत में बल्कि पूरे शतरंज जगत में एक नई प्रेरणा बन गई है.

Also Read: आधा भारत नहीं जानता एसआईपी का 5x12x40 फॉर्मूला, जान जाएगा तो 6 करोड़ का मालिक होगा बच्चा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >