Crude Oil Price: तेल की कीमतों में उबाल, इजराइल-ईरान टकराव से बढ़ी वैश्विक चिंता

Crude Oil Price: भारतीय बाजारों में भी इसका सीधा असर दिखा है. जिगर त्रिवेदी के अनुसार, “MCX क्रूड ऑयल दिन के सत्र में अपर सर्किट छू सकता है और ₹6,200 प्रति बैरल के करीब बंद हो सकता है.” तेल की इस कीमत में बढ़ोतरी से आने वाले समय में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है.

Crude Oil Price: मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध के बादल और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले की पुष्टि के बीच शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. ब्रेंट क्रूड 12.82% की छलांग लगाकर 78.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड 13.48% बढ़कर 77.21 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया. यह बढ़त दो महीने की सबसे ऊंची दर को दर्शाती है.

क्यों बढ़े कच्चे तेल के दाम?

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इज़राइल ने ईरान में “दर्जनों” ठिकानों पर हमला किया. यह हमला ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाकर किया गया प्री-एम्प्टिव स्ट्राइक बताया जा रहा है. हमले के बाद तेहरान में धमाकों की आवाज़ सुनाई दी और पूरे क्षेत्र में तनाव और अनिश्चितता का माहौल बन गया है.

भारत पर असर: MCX पर ₹6,200 तक जा सकता है क्रूड

भारतीय बाजारों में भी इसका सीधा असर दिखा है. जिगर त्रिवेदी के अनुसार, “MCX क्रूड ऑयल दिन के सत्र में अपर सर्किट छू सकता है और ₹6,200 प्रति बैरल के करीब बंद हो सकता है.” तेल की इस कीमत में बढ़ोतरी से आने वाले समय में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है.

ईरान के शीर्ष वैज्ञानिकों की मौत

ईरान के सरकारी टेलीविजन और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में ईरान के दो प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक—फरेदून अब्बासी-दवानी और मोहम्मद मेहदी तेहरांची की मौत हो गई. इसके साथ ही, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर-इन-चीफ मेजर जनरल हुसैन सलामी के भी मारे जाने की खबरें सामने आई हैं, हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

परमाणु कार्यक्रम बना संकट का कारण

इससे पहले, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की बैठक में ईरान को 20 साल में पहली बार फटकार लगाई गई थी क्योंकि वह निरीक्षकों के साथ सहयोग नहीं कर रहा था. जवाब में ईरान ने एक और संवर्धन स्थल स्थापित करने और आधुनिक सेंट्रीफ्यूज लगाने की घोषणा की है.

Also Read: Share Market: इजरायल-ईरान तनाव ने डुबोए निवेशकों के हजारों करोड़, बाजार में मचा हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >