Cricket Match Drone Operator: आपने कभी न कभी लाइव क्रिकेट मैच जरूर देखा होगा. लाइव क्रिकेट में काफी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है, तभी आप अलग-अलग एंगल से मैच का आनंद लेते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आसमान से या एकदम ऊंचाई से दिखाया जाने वाला फुटेज कैसे लिया जाता है. इसके लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता है. अब आप सोचेंगे कि इसे ऑपरेट करने वाला भी कोई होता होगा. हां जी, बिल्कुल. ड्रोन ऑपरेट करने वालों को अच्छा-खासा पैसा मिलता है. तो चलिए जानते हैं कि आप ड्रोन ऑपरेटर कैसे बन सकते हैं और कितनी कमाई कर सकते हैं. साथ ही आपको विदेश जाने के भी मौके मिलते रहते हैं.
ड्रोन ऑपरेटर बनने का तरीका
12वीं करने के बाद ड्रोन ऑपरेटर बनने के लिए सबसे पहले आपको Directorate General of Civil Aviation (DGCA) से मान्यता प्राप्त किसी इंस्टीट्यूट से ट्रेनिंग लेना अनिवार्य है. ऐसे इंस्टीट्यूट में आप एडमिशन लेकर ट्रेनिंग ले सकते हैं, जहां आपको अलग-अलग प्रकार के ड्रोन उड़ाना सिखाया जाता है. एक बार कोर्स पूरा होने के बाद आपको लाइसेंस की आवश्यकता पड़ती है.
लाइसेन्स बनवाने का तरीका
भारत में ड्रोन का नियमन नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के तहत आता है, और इसके लिए आपको DGCA-अधिकृत प्रशिक्षण संस्थान से रिमोट पायलट प्रमाणपत्र प्राप्त करना होता है. इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है.
मैच में कैसे मिलेगी नौकरी
क्रिकेट मैचों का आयोजन बीसीसीआई या आईसीसी के द्वारा किया जाता है. ऐसे आयोजनों में प्रोडक्शन का काम कई कंपनियों को टेंडर के माध्यम से सौंपा जाता है, जो मैच की शूटिंग करती हैं. स्टार स्पोर्ट्स जैसे चैनल भी विभिन्न कंपनियों को टेंडर देकर शूटिंग करवाते हैं. जब आप ड्रोन ऑपरेटर का लाइसेंस प्राप्त कर लेते हैं, तो आप इन कंपनियों में आवेदन कर सकते हैं. प्रोडक्शन टीम का हिस्सा बनने के बाद आपको प्रत्येक मैच की शूटिंग करनी होती है और साथ ही देश-विदेश में यात्रा करने के भी अवसर मिलते हैं.
Also Read: क्या आपके घर में भी है बेटी? राज्य सरकार दे रही है पूरे 1लाख 50 हजार रुपए की मदद, ऐसे करें आवेदन
