Countries Exporting Oil to India: कौन-कौन से देश भारत को बेच रहे कच्चा तेल? यहां देखें 40 देशों की पूरी सूची

Countries Exporting Oil to India: भारत कई देशों से कच्चा तेल आयात करता है। सऊदी अरब, रूस, इराक, अमेरिका, UAE समेत 40 देश भारत को तेल निर्यात कर रहे हैं. देखें पूरी सूची

Countries Exporting Oil to India: भारत के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने सोमवार को कहा कि देश अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी संभावित स्रोतों से कच्चे तेल का आयात करने के लिए पूरी तरह तैयार है. भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 से पहले आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि भारत ने अपने कच्चे तेल के आयात को 27 देशों से बढ़ाकर 40 देशों तक विस्तारित कर लिया है. उन्होंने कहा, “हाल ही में अर्जेंटीना को भी आपूर्तिकर्ताओं की सूची में जोड़ा गया है, जिससे अब कुल 40 देशों से भारत तेल आयात कर रहा है.”

भारत को कच्चा तेल निर्यात करने वाले 40 देश

क्रम संख्यादेश का नामक्रम संख्यादेश का नाम
1सऊदी अरब21इराक
2रूस22कुवैत
3संयुक्त अरब अमीरात (UAE)23ओमान
4अमेरिका24लीबिया
5कतर25बहरीन
6कजाकिस्तान26कनाडा
7ब्राज़ील27मैक्सिको
8नाइजीरिया28वेनेजुएला
9अंगोला29इरान
10अल्जीरिया30सूडान
11इक्वाडोर31कोलंबिया
12गुयाना32ब्रुनेई
13कांगो33वियतनाम
14घाना34सीरिया
15मिस्र35ट्रिनिडाड और टोबैगो
16अर्जेंटीना36मोरक्को
17गबोन37इंडोनेशिया
18दक्षिण सूडान38ट्यूनिशिया
19मोज़ाम्बिक39चाड
20यमन40मलेशिया

भारत अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विभिन्न देशों से कच्चा तेल आयात करता है, जिसमें मुख्य रूप से मध्य पूर्व, अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका के देश शामिल हैं.

भारत की कच्चे तेल की मांग और भविष्य की स्थिति

एसएंडपी ग्लोबल कमोडिटी इनसाइट्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की परिष्कृत कच्चे तेल की मांग अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में बाद में अपने चरम पर पहुंचेगी. यह भारत को वैश्विक ऊर्जा बाजार में एक प्रमुख उपभोक्ता के रूप में स्थापित करेगा. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वैकल्पिक ईंधन धीरे-धीरे पारंपरिक जीवाश्म ईंधन की खपत को प्रभावित कर रहे हैं, लेकिन निकट भविष्य में जीवाश्म ईंधन की भूमिका महत्वपूर्ण बनी रहेगी. एसएंडपी ग्लोबल के अनुमान के अनुसार, भारत की परिष्कृत कच्चे तेल की मांग प्रति दिन 5.7 मिलियन बैरल तक पहुंच सकती है.

Also Read : आधा भारत नहीं जानता SIP का 10x21x12 फॉर्मूला, जान जाएगा तो बन जाएगा करोड़ों का मालिक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >