कोरोना वायरस का डर : गोएयर ने निलंबित की अंतराष्ट्रीय उड़ानें

गोएयर ने कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर मंगलवार से अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित करने की घोषणा की है

घरेलू विमानन कंपनी गोएयर ने कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर मंगलवार से अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित करने की घोषणा की है. उड़ानों की संख्या में कमी के चलते कंपनी क्रमिक आधार पर अपने कर्मचारियों को बिना वेतन के छुट्टी पर भेजेगी.

कोरोना वायरस संकट के चलते दुनियाभर में कई देशों ने यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिए हैं. इससे वैश्विक हवाई यातायात प्रभावित हुआ है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि मौजूदा समय में हवाई यातायात में आ रही तेज कमी का उसने पहले कभी अनुभव नहीं किया था.

इसे देखते हुए उसने 17 मार्च से 15 अप्रैल तक अपनी सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित करने की घोषणा की है. बयान के अनुसार कंपनी ने कर्मचारियों को क्रमिक आधार पर अवकाश पर भेजने का फैसला किया है. इन छुट्टियों की अवधि का वेतन नहीं दिया जाएगा. क्रमिक रूप से कुछ कर्मचारियों को कार्यस्थल से दूर रखा जाएगा. इससे कंपनी को उड़ानों की संख्या में कटौती के असर से निपटने में मदद मिलेगी.”

गौरतलब है कि चीन के वुहान शहर से फैली इस महामारी से लगभग 6000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. और भारत में भी 137 लोग इसकी चपेट आ चुके हैं. और ये संक्रामक बीमारी तेजी से भारत के हर कोने में फैलता जा रहा है जिसके कारण तमाम राज्य सरकारें सावधानी बरतते हुए शिक्षण संस्थान और सार्वजनिक जगहों को बंद कर दी है.

अभी हाल ही भारत से बांग्लादेश जाने वाली ट्रेन को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है. जबकि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन ने इसे एक महामारी करार दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >