Company Results: यूको बैंक का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 86 प्रतिशत बढ़ा, डूबा कर्ज घटने से बढ़ा मुनाफा
Company Results Live Today 2 May 2023: आज 2 मई को टाटा स्टील, अंबुजा सीमेंट्स, वरुण बेवरेजेज, बिड़ला केबल, सिग्निटी टेक्नोलॉजीज, डीसीएम श्रीराम, फिनो पेमेंट्स बैंक, होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी इंडिया, केईआई इंडस्ट्रीज, एस्टेक लाइफसाइंसेस, मोल्ड-टेक टेक्नोलॉजीज, न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज, पंजाब एंड सिंध बैंक , सस्केन टेक्नोलॉजी, स्पंदना स्पूर्ति फाइनेंस और यूको बैंक अपने तिमाही की घोषणा करेंगे.
Company Results: यूको बैंक का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 86 प्रतिशत बढ़ा, डूबा कर्ज घटने से बढ़ा मुनाफा
Live Updates
10:25 PM. 2 May 234:55 PM. 2 May
यूको बैंक का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 86 प्रतिशत बढ़ा, डूबा कर्ज घटने से बढ़ा मुनाफा
सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 86.2 प्रतिशत बढ़कर 581.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. डूबा कर्ज घटने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है. इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में बैंक ने 312.18 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था.
10:25 PM. 2 May 234:55 PM. 2 May
वाणिज्यिक वाहन कंपनी अशोक लेलैंड की बिक्री अप्रैल में 10 प्रतिशत बढ़ी
वाणिज्यिक वाहन कंपनी अशोक लेलैंड की कुल बिक्री अप्रैल, 2023 में 10 प्रतिशत बढ़कर 12,974 इकाई पर पहुंच गई है. कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 11,847 वाहन बेचे थे. शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 12,366 इकाई रही, जो अप्रैल, 2022 में 11,197 इकाई रही थी.
10:25 PM. 2 May 234:55 PM. 2 May
कोल इंडिया का उत्पादन अप्रैल में 7.7 प्रतिशत बढ़कर 5.76 करोड़ टन पर
दुनिया की सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के कोयला उत्पादन में अप्रैल में 7.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ ही कोल इंडिया की विभिन्न उपयोगकर्ताओं को कोयले की आपूर्ति भी बेहतर रही है. कोल इंडिया ने मंगलवार को बयान में कहा कि उसने अप्रैल में ओवरबर्डन रिमूवल (ओबीआर) यानी में एक साल पहले के इसी महीने की तुलना में 31 प्रतिशत की प्रभावी वृद्धि दर्ज की है.
10:25 PM. 2 May 234:55 PM. 2 May
बजाज ऑटो की कुल बिक्री अप्रैल में 7 प्रतिशत बढ़कर 3.31 लाख इकाई पर
वाहन कंपनी बजाज ऑटो की कुल बिक्री अप्रैल में सात प्रतिशत बढ़कर 3,31,278 इकाई पर पहुंच गई है। कंपनी ने अप्रैल, 2022 में 3,10,774 वाहन बेचे थे. शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि अप्रैल में उसकी दोपहिया वाहन बिक्री 2 प्रतिशत बढ़कर 2,87,985 इकाई रही, जो एक साल पहले समान महीने में 2,81,711 इकाई थी.
10:25 PM. 2 May 234:55 PM. 2 May
महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री अप्रैल में 36 प्रतिशत बढ़ी
महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री अप्रैल में 36 प्रतिशत बढ़कर 62,294 इकाई रही है. अप्रैल, 2022 में कंपनी ने 45,640 वाहन बेचे थे. घरेलू बाजार में कंपनी की यात्री वाहन बिक्री 54 प्रतिशत बढ़कर 34,698 इकाई रही. अप्रैल, 2022 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 22,526 यात्री वाहन बेचे थे.
10:25 PM. 2 May 234:55 PM. 2 May
Q4 नतीजों ने दिखाया असर, M&M Finance का शेयर 6 फीसदी भागा
M&M Financials पर JPMorgan ने न्यूट्रल रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 230 रुपये का टारगेट दिया है. जेपी मॉर्गन का कहना है कि बिना प्रोविजन के भी चौथी तिमाही के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे है. तिमाही आधार पर PPoP 5 प्रतिशत से कम रहा है, जो कि ऊंचे ओपेक्स की वजह से हुआ है. साथ ही NIM में गिरावट को कंपनी नियंत्रित किया है.
मुख्य बातें
Company Results Live Today 2 May 2023: आज 2 मई को टाटा स्टील, अंबुजा सीमेंट्स, वरुण बेवरेजेज, बिड़ला केबल, सिग्निटी टेक्नोलॉजीज, डीसीएम श्रीराम, फिनो पेमेंट्स बैंक, होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी इंडिया, केईआई इंडस्ट्रीज, एस्टेक लाइफसाइंसेस, मोल्ड-टेक टेक्नोलॉजीज, न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज, पंजाब एंड सिंध बैंक , सस्केन टेक्नोलॉजी, स्पंदना स्पूर्ति फाइनेंस और यूको बैंक अपने तिमाही की घोषणा करेंगे.