अस्पतालों और स्कूलों को छोड़ कहीं नहीं मिलेगी गैस; होटल-रेस्टोरेंट की सप्लाई पर रोक

Commercial LPG Supply: अब कमर्शियल गैस सिलेंडर (नीले वाले) सिर्फ अस्पतालों और स्कूल-कॉलेजों को ही दिए जाएंगे. होटलों और रेस्तरां की सप्लाई फिलहाल रोक दी गई है. घर के सिलेंडर के लिए भी अब आपको लंबा इंतज़ार करना होगा. पहले आप 21 दिन में दूसरा सिलेंडर बुक कर सकते थे, लेकिन अब यह समय बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है.

Commercial LPG Supply: देशभर में कमर्शियल गैस सिलेंडर (नीले वाले) को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है. तेल कंपनियों (OMCs) ने साफ निर्देश दिया है कि फिलहाल ये सिलेंडर सिर्फ अस्पतालों और स्कूल-कॉलेजों को ही दिए जाएंगे. होटल, ढाबों और रेस्तरां के लिए सप्लाई पूरी तरह रोक दी गई है.

आम आदमी पर क्या असर होगा ?

अगर आपके घर में गैस खत्म होती है, तो अब आपको दूसरे सिलेंडर के लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा.

  • बुकिंग का नियम बदला: पहले आप 21 दिन बाद दूसरा सिलेंडर बुक कर सकते थे, अब यह समय बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है.
  • घरेलू स्टॉक सुरक्षित: कंपनियों का कहना है कि वे बचा हुआ स्टॉक घर के रसोई सिलेंडरों के लिए सुरक्षित रख रही हैं.

क्यों आई यह नौबत ?

  • युद्ध का असर: ग्लोबल मार्केट में युद्ध की स्थिति बिगड़ने से बाहर से आने वाली गैस (इंपोर्ट) रुक गई है.
  • स्टॉक की कमी: चेन्नई और मंगलुरु जैसे बंदरगाहों पर गैस की नई खेप नहीं पहुंची है, जिससे बॉटलिंग प्लांट्स (जहाँ सिलेंडर भरे जाते हैं) में काम रुक गया है.

होटल मालिकों की बढ़ी टेंशन

सप्लाई रुकने से सबसे ज्यादा बुरा हाल बेंगलुरु जैसे शहरों में है. वहां के होटल एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर गैस नहीं मिली, तो 10 मार्च से होटल बंद करने पड़ सकते हैं.

Also Read : तेल कीमतों में बड़ी गिरावट, कच्चा तेल 9% लुढ़ककर 88 डॉलर; सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >