Christmas Celebration: क्रिसमस जैसे-जैसे नजदीक आता है, दिल्ली-एनसीआर के रेस्टोरेंट्स पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगते जा रहे हैं. आम तौर पर ये रेस्टोरेंट्स चमकदार सजावट, लाइव म्यूजिक, खास क्रिसमस मेनू और दोस्तों-परिवार के साथ यादगार पलों की तलाश में लोग बेहतरीन रेस्टूरेंट्स की ओर रुख करते हैं. ऐसे में सही जगह चुनना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि स्वाद, माहौल और मस्ती तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मिल सके. इस समय दिल्ली-एनसीआर के तीन रेस्टोरेंट्स क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए खास चर्चा में हैं. आइए, इनके बारे में जानते हैं.
गुप्पी: जापानी फ्लेवर के साथ क्रिसमस की चमक
पता: 28, लोधी रोड, ब्लॉक 13, लोधी कॉलोनी, नई दिल्ली
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप क्रिसमस को थोड़ा हटकर और स्टाइलिश तरीके से सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो गुप्पी एक शानदार विकल्प हो सकता है. यह जापानी वंडरलैंड जैसा यह रेस्टोरेंट अपने रंगीन इंटीरियर, ताजी मौसमी सामग्रियों और क्रिएटिव मेनू के लिए जाना जाता है. इस क्रिसमस यहां स्मोक्ड पम्पकिन सूप, डक ब्रेस्ट टेरीयाकी, ट्वाइस कुक्ड पोर्क रिब्स जैसे खास व्यंजन मिलेंगे. शाकाहारी और मांसाहारी दोनों के लिए भरपूर विकल्प मौजूद हैं. जिंगल पॉप और वेरी मैरी म्यूल जैसे सिग्नेचर ड्रिंक्स के साथ प्लम केक ज़रूर ट्राय करें. क्रिसमस ट्री, फेस्टिव म्यूज़िक और बच्चों के लिए गिफ्ट्स इसे फैमिली आउटिंग के लिए भी परफेक्ट बनाते हैं.
मंकी बार: देसी ट्विस्ट के साथ क्रिसमस पार्टी
पता: लोकल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 11 वसंत कुंज, नई दिल्ली
ऑलिव ग्रुप का मशहूर गैस्ट्रोपब मंकी बार क्रिसमस पर मस्ती का फुल डोज लेकर आया है. यहां भारतीय स्ट्रीट फूड के स्वाद को ग्लोबल टच के साथ परोसा जाता है. 5 से 31 दिसंबर तक चलने वाला ‘जिंगल एंड मिंगल’ क्रिसमस मेनू खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. उल्टा क्रिसमस ट्री, गर्म रोशनी और फेस्टिव डेकोर माहौल को और खास बनाते हैं. मेनू में स्मैश्ड पोटैटो, क्रोकेट्स, स्मोकी ग्रिल्स और कद्दू चीज़केक जैसे डेजर्ट शामिल हैं. क्रिसमस ईव पर डीजे नाइट और क्रिसमस डे पर लाइव म्यूज़िक के साथ लंच यहां हर पल जश्न जैसा लगता है.
इसे भी पढ़ें: एनपीएस सब्सक्राइबर्स को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा, पीएफआरडीए ने नियमों में किया बड़ा बदलाव
ऑली: सुकून, स्वाद और क्रिसमस का एहसास
पता: शॉप 101, पहली मंज़िल, साइबर हब, गुरुग्राम
अगर आप क्रिसमस को शांत, सुकूनभरे और क्लासी अंदाज में मनाना चाहते हैं, तो ऑली एक बेहतरीन चॉइस है. ऑल-डे कैफे और बार के तौर पर मशहूर ऑली अपने होम-स्टाइल फूड और खास ड्रिंक्स के लिए जाना जाता है. क्रिसमस स्पेशल मेनू में केल-पालक-फेटा बोरेक, प्रॉन स्टफ्ड मशरूम और हर्ब-क्रस्टेड लैम्ब चॉप्स शामिल हैं. चॉकलेट यूल लॉग और कोको नॉग, सांता नेग्रोनी जैसे ड्रिंक्स क्रिसमस फील को पूरा करते हैं. 25 दिसंबर को होने वाला क्रिसमस ब्रंच, लाइव म्यूजिक और बच्चों के लिए गिफ्ट्स इसे फैमिली सेलिब्रेशन के लिए परफेक्ट बनाते हैं.
इसे भी पढ़ें: SIP से हर कोई नहीं कर सकता FIRE, करोड़ों कमाने के लिए अपनानी होगी ये खास स्ट्रैटेजी
