Tang Jian: सड़क किनारे कबाब बेच रहा बिजनेस टायकून, बुरे वक्त में लड़ने का हौसला देगी यह कहानी

चीन में एक पूर्व मिलियनेयर कारोबारी तांग जियान (Tang Jian) 6.4 मिलियन डॉलर (52 करोड़ रुपये से अधिक) का कर्ज चुकाने के लिए सड़क किनारे ग्रिल्ड सॉसेज बेच रहे हैं. उनकी कहानी आजकल चीन में वायरल हो रही है और लोग उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं. आइए जानें-

Inspirational Story: एक कहावत है- किस्मत (Destiny) के खेल निराले. सच में किसी इंसान की किस्मत (Fate) कब पलटी मार जाये, कोई कह नहीं सकता. कभी भी कुछ भी हो सकता है. किस्मत बदलते ही राजा (King) जहां रंक हो जाता है, वहीं रंक (Pauper) भी राजा बन जाता है. इसका ताजा उदाहरण चीन (China) में देखने को मिला है. यहां के एक करोड़पति बिजनेसमैन (Millionaire Businessman) दिवालिया (Bankrupt) होकर ठेले पर ग्रिल्ड सॉसेज बेचने लगे हैं. आश्चर्य की बात यह है कि कुछ साल पहले तक वह कई रेस्टोरेंट्स की चेन के मालिक थे. उनकी कहानी आजकल चीन में वायरल (Viral) हो रही है और लोग उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं. आइए जानें-

सड़क किनारे ग्रिल्ड सॉसेज बेच रहे हैं

चीन के अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, चीन में एक पूर्व मिलियनेयर कारोबारी तांग जियान (Tang Jian) 6.4 मिलियन डॉलर (52 करोड़ रुपये से अधिक) का कर्ज चुकाने के लिए सड़क किनारे ग्रिल्ड सॉसेज बेच रहे हैं.

Also Read: UIDAI की राज्य सरकारों को सलाह- आधार लेते समय उसे वेरिफाई जरूर करें कहां डूब गई संपत्ति?

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तांग जियान एक समय में कई रेस्टोरेंट्स की चेन के मालिक थे और 36 साल की उम्र तक उन्होंने काफी संपत्ति खड़ी कर ली थी. लेकिन साल 2005 में उन्होंने लैंडस्केप इंजीनियरिंग इंडस्ट्री में कदम रखा और अपनी पूरी संपत्ति गंवा दी और दिवालिया हो गए.

हार न माननेवाले जज्बे को सलाम

52 वर्षीय तांग जियान पर अब भी लगभग 52 करोड़ रुपये का कर्ज है. लेकिन जियान को उम्मीद है कि वह यह रकम ग्रिल्ड सॉसेज बेचकर चुका देंगे. चीन के पूर्वी शहर हांगझोउ में उन्होंने स्ट्रीट वेंडर का स्टॉल लगाया है. उनके इस हार न माननेवाले जज्बे की चीनी जनता तारीफ कर रही है.

तांग जियान की बातें नोट कर लीजिए

तांग जियान कहते हैं- हम सब जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करते हैं. हमें हार न मानने की भावना के साथ सभी चुनौतियों का सामना करना चाहिए. हमें कठिनाइयों का शांति से सामना करना और साहस के साथ आगे बढ़ना सीखना होगा. मैं अपना कर्ज कब चुका पाऊंगा? इस बात को लेकर अनिश्चित था. लेकिन मुझे विश्वास था कि मैं ऐसा कर सकता हूं.

Also Read: Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने युवा उद्यमियों को दी यह कीमती सलाह, आप भी जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >