पेट्रोल 1 रुपए सस्ता, DA में 3% की वृद्धि, छत्तीसगढ़ सरकार ने खोला खजाना

Chhattisgarh Budget 2025-26: छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.65 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया. बजट में पर्यटन, सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के साथ ही नक्सल प्रभावित बस्तर के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है.

Chhattisgarh Budget 2025-26: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया. सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल की कीमत में एक रुपये की कटौती करने की घोषणा की. बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री ने कहा, “हमने पेट्रोल की कीमत में एक रुपए की कमी की है, जिसका लाभ छत्तीसगढ़ के हमारे भाई-बहनों को मिलेगा.” “आज का बजट ज्ञान के कल्याण, गति के माध्यम से राज्य में प्रगति लाने का बजट है. यह बजट तीव्र आर्थिक विकास सुनिश्चित करने की गति की रणनीति के साथ पेश किया गया है. गति (GATI) में जी का मतलब है – सुशासन (Good Governance), ए का मतलब है – त्वरित अवसंरचना (Accelerated Infrastructure), टी का मतलब है – प्रौद्योगिकी (Technology) और आई का मतलब है – औद्योगिक विकास (Industrial Growth) और जब हम इन बिंदुओं पर ध्यान देंगे तभी तीव्र आर्थिक विकास संभव होगा.”

नक्सल प्रभावित बस्तर के विकास पर जोर

सरकार ने बजट में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए खास प्रावधान किया है. जिसमें बस्तर को एक नए विकास मॉडल के रूप में स्थापित करना है. छत्तीसगढ़ सरकार नक्सल विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए केंद्र के राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के समान एक विशेष संचालन समूह (एसओजी) स्थापित करने की योजना बना रही है. इसके अतिरिक्त, 10 जिलों में मादक पदार्थ विरोधी टास्क फोर्स और पांच जिलों में साइबर पुलिस स्टेशन स्थापित किए जाएंगे.

बजट में क्या है खास

  • औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की तर्ज पर राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (SISF) बनाया जाएगा.
  • नक्सलवाद को समाप्त करने की लड़ाई में बस्तर ‘फाइटर’ का सराहनीय योगदान रहा है. इस वर्ष 3200 अतिरिक्त बस्तर फाइटर पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
  • पुलिस बल को मजबूत करने के लिए एक नवीन भारत रक्षित वाहिनी का गठन किया जाएगा. इसके नवीन पदों के लिए बजट में 39 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.
  • अत्यधिक नक्सल प्रभावित गांवों एल्मागुंडा और डब्बाकोंटा में नए पुलिस स्टेशन स्थापित किए जाएंगे.
  • बस्तर ओलंपिक के लिए पांच करोड़ रुपये का आवंटन किया गया.
  • वैट में कटौती कर पेट्रोल की कीमत में एक रुपये प्रति लीटर की कमी.
  • नई सड़कों के निर्माण के लिए दो हजार करोड़ रुपये का प्रावधान.
  • ग्राम पंचायतों में यूपीआई भुगतान प्रणाली शुरू की जाएगी.
  • कर्मचारियों के लिए दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नया पेंशन कोष बनाया जाएगा.
  • राज्य कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में तीन प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी.
  • बस्तर और सरगुजा के लिए होमस्टे नीति भी शुरू की है. अब इन क्षेत्रों में आने वाले पर्यटक गांवों में रह सकते हैं और समृद्ध स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं.
  • जशपुर में ‘एडवेंचर टूरिज्म’ और टूरिज्म सर्किट विकसित किया जाएगा, जो आगंतुकों को एक रोमांचक यात्रा अनुभव प्रदान करेगा.

राजस्व में 11 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान

बजट में कहा गया है कि बिना कोई नया कर लगाए सरकार के राजस्व में 11 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है. इस वर्ष, सरकार ने पूंजीगत व्यय के लिए 26,341 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 18 प्रतिशत की वृद्धि है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : छत्रपति शिवाजी के साम्राज्य में क्या ‘गोवा’ भी था शामिल! अब क्यों उठा विवाद

सड़क नेटवर्क, पुल, स्कूल और डिजिटल बुनियादी ढांचे के लिए बड़ी घोषणा

छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर और अन्य क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क, पुल, स्कूल और डिजिटल बुनियादी ढांचे के लिए एक बड़ा कदम उठाने की भी घोषणा की है. आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 221 करो���़ रुपये का कोष आवंटित किया गया है. पीएम जनमन योजना में स्कूली शिक्षा के लिए 30 करोड़ रुपये, आदिवासी कल्याण के लिए 12 करोड़ रुपये और आवास परियोजनाओं के लिए 300 करोड़ रुपये शामिल हैं.

छत्तीसगढ़ अंजोर विजन-2047’ शुरू किया

राज्य सरकार ने ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन-2047’ शुरू किया है, जो स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, कृषि, शिक्षा, आईटी और बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित करने वाले 10 प्रमुख मिशन की रुपरेखा तैयार करता है. इस मिशन का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकसित राज्य में बदलना है. सरकार को 2,804 करोड़ रुपये के अतिरिक्त राजस्व की उम्मीद है, जिससे छत्तीसगढ़ भारत के वित्तीय रूप से मजबूत राज्यों में से एक बन जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >