Chhath Puja 2024 Bank Holiday: छठ पूजा पर बंद रहेंगे बैंक,जाने अपने शहर का अपडेट

Chhath Puja 2024 Bank Holiday: जानें छठ पूजा के उपलक्ष्य में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

Chhath Puja 2024 Bank Holiday: 7 नवंबर, गुरुवार को शाम का अर्घ्य दिया जाएगा, इसलिए इस दिन बैंक बंद रहेंगे. इसके साथ विभिन्न राज्यों में बैंकों के भी बंद रहेंगे जिसका कारण अलग-अलग है.

नवंबर महीने में बैंक छुट्टियों की सूची:

  • 7 नवंबर: छठ पर्व के अवसर पर शाम का अर्घ्य देने के कारण बिहार, पश्चिम बंगाल, और झारखंड जैसे राज्यों में बैंकों में कामकाज नहीं होगा.
  • 8 नवंबर: छठ पूजा के अंतर्गत सुबह का अर्घ्य और वंगला फेस्टिवल के कारण बिहार, मेघालय, और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे.
  • 9 नवंबर: इस महीने का दूसरा शनिवार है, इसलिए बैंकों में छुट्टी होगी.
  • 10 नवंबर: रविवार के कारण सभी बैंकों में कामकाज नहीं होगा.
  • 12 नवंबर: ईगास-बग्वाल के अवसर पर नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, नागालैंड, राजस्थान, तेलंगाना, जम्मू, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 15 नवंबर: गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा के कारण नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, जम्मू, मिजोरम, राजस्थान, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, हैदराबाद-तेलंगाना, नागालैंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 17 नवंबर: रविवार के कारण देशभर में सभी बैंकों में छुट्टी होगी.
  • 18 नवंबर: कनकदास जयंती के अवसर पर केवल कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे.
  • 23 नवंबर: सेंग कुत्सनेम के कारण मेघालय में बैंकों में कामकाज नहीं होगा.
  • 24 नवंबर: रविवार के कारण सभी बैंकों में कामकाज नहीं होगा.

Also Read: Success Story: कभी पत्नी से उधार लिया करते थे और आज खड़ा किया करोड़ों का बिजनेस

Also Read: RBI: अगर अब भी आपके पास हैं 2000 रुपये के नोट, तो जान लें RBI का नया अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >