सीबीडीटी के चेयरमैन पी सी मोदी का कार्यकाल छह महीने बढ़ा

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) (CBDT) के चेयरमैन प्रमोद चंद्र मोदी (Pramod Chandra modi) का कार्यकाल छह माह के लिये बढ़ा दिया गया है. कार्मिक मंत्रालय के आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है. भारतीय राजस्व सेवा (Indian revenue Service) के (आयकर कैडर) 1982 बैच के अधिकारी मोदी को फरवरी 2019 में सीबीडीटी का प्रमुख नियुक्त किया गया था. उन्हें पिछले साल अगस्त में एक साल के लिये फिर इसी पद पर नियुक्त किया गया.

नयी दिल्ली : केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन प्रमोद चंद्र मोदी का कार्यकाल छह माह के लिये बढ़ा दिया गया है. कार्मिक मंत्रालय के आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है. भारतीय राजस्व सेवा के (आयकर कैडर) 1982 बैच के अधिकारी मोदी को फरवरी 2019 में सीबीडीटी का प्रमुख नियुक्त किया गया था. उन्हें पिछले साल अगस्त में एक साल के लिये फिर इसी पद पर नियुक्त किया गया.

यह नियुक्ति उनके 31 अगस्त 2019 को सेवानिवृत होने की तिथि से आगे एक साल के लिये 31 अगस्त 2020 तक की गई. कार्मिक मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मोदी के सीबीडीटी चेयरमैन के तौर पर पुन: नियुक्ति के कार्यकाल में छह माह के विस्तार को मंजूरी दी है.

उनका यह विस्तार इस साल एक सितंबर से 28 फरवरी 2021 तक के लिये होगा. सीबीडीटी का प्रमुख उसका चेयरमैन होता है और उसमें अधिक से अधिक छह सदस्य हो सकते हैं. सीबीडीटी आयकर विभाग के लिये नीति, नियम आदि बनाता है.

Posted By: Pawan Singh

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >